विदेश Hindi, दुनिया न्यूज, Hindi News, विश्व खबर - Hindi Khabar

शांति समझौते के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान ने मानीं लगभग सभी शर्तें, होर्मुज पर भी दिया जवाब
Washington : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है. गुरुवार (स्थानीय समय) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल में हुई शांति समझौते पर बातचीत के बाद ईरान ने लगभग सभी जरूरी शर्तें स्वीकार कर लिया हैं. ट्रंप का कहना है कि लंबे समय तक चले क्षेत्रीय तनाव और अमेरिकी हमलों के बाद ईरान सैन्य रूप से पूरी तरह कमजोर हो गया है.

सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के रडार सिस्टम को कई बार नष्ट किया गया. उनके अनुसार, जब भी ईरान ने नया रडार लगाने की कोशिश की, अमेरिका ने उसे फिर निशाना बनाया. ट्रंप ने कहा कि पिछले सप्ताह भी एक रडार नष्ट किया गया और अब ईरान को तीसरी बार फिर से शुरुआत करनी होगी. आगे की कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास सभी जरूरी संसाधन मौजूद हैं.

‘स्टील की दीवार’ जैसी थी नाकाबंदी

ट्रंप ने अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि यह सामान्य नाकाबंदी नहीं बल्कि “स्टील की दीवार” थी, उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के कारण एक भी जहाज ईरान तक नहीं पहुंच सका. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान की अर्थव्यवस्था गंभीर दबाव में है और वहां महंगाई बहुत अधिक है.

होर्मुज स्ट्रेट पर भी दिया बयान

ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला नहीं लिया, क्योंकि इससे वैश्विक तेल बाजार प्रभावित हो सकते थे. ट्रंप के मुताबिक, यदि इस समुद्री मार्ग को बंद कर दिया जाता तो दुनिया के करीब 20 से 21 प्रतिशत तेल की आपूर्ति रुक सकती थी और तेल की कीमत 350 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती थी, जिससे वैश्विक मंदी का खतरा पैदा हो जाता.

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से तेल टैंकरों को सुरक्षित बाहर निकाला, उन्होंने कहा कि एक रात में 22 जहाजों को सुरक्षित निकाला गया और यह पूरी कार्रवाई बिना किसी बड़े व्यवधान के पूरी की गई.

ये भी पढ़ें – दिल्ली में ISI के निर्देश पर काम करने वाले 4 आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होगे मुजतबा, बड़े हमले का खतरा, तेहरान में होगा अंतिम संस्कार
Ali Khamenei Funeral : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पुत्र मुजतबा खामेनेई अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि इजराइल की ओर से संभावित हमले के खतरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें समारोह से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

1.5 से 2 करोड़ लोग होंगे शामिल

वहीं इस राजकीय अंतिम संस्कार में कई देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की गई है। ईरान प्रशासन का अनुमान है कि अंतिम यात्रा में करीब 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा राजकीय अंतिम संस्कार माना जा रहा है।

तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईरान का अनुमान है कि इस राजकीय अंतिम यात्रा में लगभग 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार बताया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है।

अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय हालात को लेकर भी बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत में प्रगति का संकेत दिया है, जबकि इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि लेबनान, सीरिया और गाजा में सैन्य तैनाती तब तक जारी रहेगी जब तक हिजबुल्लाह हथियार नहीं छोड़ता।

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही

रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से हाल ही में दर्जनों जहाजों की आवाजाही देखी गई है, जिससे समुद्री व्यापार सामान्य स्थिति की ओर लौटता दिख रहा है। हालांकि, फ्रीज फंड जारी करने, तेल निर्यात में राहत और अन्य क्षेत्रीय समझौतों पर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

ये भी पढ़ें- खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, तेहरान में होगा अंतिम संस्कार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती, तेहरान में होगा अंतिम संस्कार
Ali Khamenei Funeral : पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती 3 से 6 जुलाई के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में आयोजित होने वाले पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगी। ईरान सरकार ने उन्हें भारत से विशेष अतिथि के रूप में आधिकारिक आमंत्रण भेजा है। महबूबा मुफ्ती ने इस निमंत्रण को सम्मानजनक बताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक दुर्लभ अवसर है और वह खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान जाएंगी।

इस अंतिम संस्कार में भारत की ओर से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जैन संत आचार्य लोकेश मुनि को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन के शामिल होने की संभावना है।

तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईरान का अनुमान है कि इस राजकीय अंतिम यात्रा में लगभग 1.5 से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं, जिसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार बताया जा रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए तेहरान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है।

अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्रीय हालात को लेकर भी बयान सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत में प्रगति का संकेत दिया है, जबकि इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि लेबनान, सीरिया और गाजा में सैन्य तैनाती तब तक जारी रहेगी जब तक हिजबुल्लाह हथियार नहीं छोड़ता।

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही

रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से हाल ही में दर्जनों जहाजों की आवाजाही देखी गई है, जिससे समुद्री व्यापार सामान्य स्थिति की ओर लौटता दिख रहा है। हालांकि, फ्रीज फंड जारी करने, तेल निर्यात में राहत और अन्य क्षेत्रीय समझौतों पर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

ये भी पढ़ें- “युद्ध नशियां विरुद्ध” के 16 महीने, 70 हज़ार से अधिक नशा तस्कर 3125 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पेट्रोल की कीमतें कम होनी चाहिए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेचने वालों को चेतावनी, डिटेल में पढ़ें
Petrol Price : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेट्रोल विक्रेताओं को कीमतों में तुरंत कटौती करने की चेतावनी दी है। कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह जानकारी ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए साझा की।

बेचने वालों को इसपर ध्यान देना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि पेट्रोल की कीमतें पेट्रोल बेचने वालों को कम करनी चाहिए। तेल की लेटेस्ट दरें अब $68 प्रति बैरल है। वहीं इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। बेचने वालों को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमारे अमेरिकी लोगों के लिए कीमतें कम करें।

इतने भारी टैक्स नहीं लगाने चाहिए

उन्होंने आगे कहा कि मनमाने ढंग से कीमतें नहीं बढ़ानी चाहिए। यह गैर-कानूनी है, और बेचने वाले कीमतें कम नहीं करते हैं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कीमतों को $2.50 प्रति गैलन के आसपास लाने का प्रयास करें। कैलिफ़ोर्निया को इतने भारी टैक्स नहीं लगाने चाहिए। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में ईरान के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। यह बैठक उस समय हो रही है जब हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष और गोलीबारी ने पहले से तय युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान की ओर से इस बैठक का अनुरोध किया गया था, हालांकि उन्होंने बातचीत के एजेंडे को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की।

अमेरिका कर रहा है युद्धविराम का पालन

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को बताया कि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर इस सप्ताह दोहा का दौरा करेंगे, जहां वे हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन पर आगे की चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी पक्ष युद्धविराम का पालन कर रहा है और किसी भी तरह की हिंसा का जवाब सख्त तरीके से दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- India US Relations :पीएम मोदी बिल्कुल मेरे जैसे, वे सोते नहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

India US Relations :पीएम मोदी बिल्कुल मेरे जैसे, वे सोते नहीं, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
India US Relations : भारत अमेरिका रिलेशन को दुनिया ने सराहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय पीएम मोदी को एक अलग बॉडिंग है। इसी बीच दोनों का एक दिलचस्प और बेहतरीन किस्सा सामने आया है। अमेरिका राजदूत सर्जियो गोर ने ये किस्सा सबके सामने साझा किया है। जिसको सुनकर पता चलता है कि दोनों देशों के बीच कितनी गहरी मित्रता है।

राष्ट्रपति ट्रंप को आई पीएम मोदी की याद

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यह किस्सा सोमवार को दिल्ली में आयोजित ‘यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट’ में साझा किया। उन्होनें बताया कि अप्रैल में इवेंट के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को अचानक अपने मित्र पीएम मोदी की याद आ गई। इस दौरान उन्हें पीएम मोदी को फोन मिलाने की बात कही।

पीएम मोदी बिल्कुल मेरी तरह हैं वें…

बैकस्टेज बैठे अचानक ट्रंप ने कहा कि ‘चलो, भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को फोन करते हैं। इस दौरान मैने हिचकते हुए कहा कि ‘सर, इस समय भारत में सुबह के 6 बज रहे होंगे। जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘पीएम मोदी उठ गए होंगे, वह बिल्कुल मेरी तरह हैं। वे सोते नहीं हैं। यह सब सुनकर लगता है, कि अमेरिका भी पीएम मोदी के इस हुनर का लोहा मानता है।

मोदी सोते नहीं है…

US एम्बेसडर सर्जियो गोर ने कहा कि एक बार उनसे राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी @narendramodi  को कॉल करने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा कि इंडिया में सुबह के 6 बज रहे हैं, इसपर ट्रंप ने कहा कि मोदी जागेंगे, वह मेरी तरह हैं, वह सोते नहीं हैं.@BJP4India pic.twitter.com/2jNKPKvS7o
— Abhinaw Tripathi (@AbhinawKTri) June 30, 2026

राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उस समय ट्रंप को कुछ देर बाद लाइव स्टेज पर जाना था, जिस कारण से उनकी बात भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी से कॉल पर बात नहीं हो सकी। जिसके बाद बातचीत का सिलसिला अगले दिन के लिए निर्धारित किया गया।

पीएम मोदी-ट्रंप की गहरी मित्रता

ये सब बाते सुनकर लगता है कि दोनों नेताओं के बीच गहरी मित्रता है। जब आप किसी के सच्चे मित्र होते हैं, तो आपको बातचीत करने के लिए सोचना नहीं पड़ता, वहीं कुछ देशों में काफी प्रोटोकॉल के माध्यमों से गुजरना पड़ता है। इससे एक बात यह भी सामने आती है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच आपसी साझेदारी और मित्रता का अटूट रिश्ता है।

डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी को अन्य नेताओं की तुलना में एक अलग पायदान पर रखते हैं। कुछ नेताओं से बातचीत करने में काफी अड़चने आती है, हालांकि ट्रंप कुछ देशों और नेताओं को उस लेवल पर नहीं मानते।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का अंतिम चरण

इसी बीच राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। जिस दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रुप दिया जाएगा। वहीं भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अब आखिरी मोड़ पर है।

सालों चले रिकॉर्ड को तोड़ रहा अमेरिका

डील में हो रही देरी को लेकर सर्जियो गोर मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि हम डेढ़ साल से इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन ये भी समझना होगा कि यूरोपियन ट्रेड डील को पूरा होने में लगभग 20 साल लग गए थे। वहीं अब हम यूरोपियन डील के सालों चले रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं। वहीं हमने व्यापाकित समझौते को जल्द से जल्द खत्म करने का इरादा बना लिया है।

G7 समिट में पीएम मोदी की तारीफ

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मित्रता मजबूत हो रही है। फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान द्विपक्षीय मुलाकात में भी भरपूर गर्मजोशी देखने को मिली थी। जहां ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें शांत, कूल और टोटल किलर बताया था।

दो सबसे ताकतवर नेताओं की केमिस्ट्री

डिप्लोमैटिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इसी साल दिसंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए US की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां दुनिया की इन दो सबसे ताकतवर नेताओं की केमिस्ट्री देखने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें- मुंशी और महिला पुलिसकर्मी का रोमांस, सोशल मीडिया पर Video Viral

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रूस-यूक्रेन युद्ध ने फिर लिया खतरनाक मोड़, मिसाइल हमलों से दहले कई शहर, बढ़ा तनाव
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है. सोमवार को रूस ने यूक्रेन के कई औद्योगिक शहरों पर मिसाइल और हवाई हमले किए, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं. वहीं यूक्रेन की ओर से किए गए जवाबी हमलों में रूस के ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबर है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

रूस ने यूक्रेन के निप्रो, जपोरीजिया और खार्कीव समेत कई प्रमुख औद्योगिक शहरों को निशाना बनाया. हमले उस समय हुए, जब इन इलाकों में आम लोगों की आवाजाही थी. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

हमलों से जन-धन की बड़ी हानि

निप्रो में हुए मिसाइल हमले की चपेट में एक मिनी बस भी आ गई. इस घटना में छह लोगों की जान चली गई और 29 लोग घायल हुए. जपोरीजिया में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि आठ लोग घायल बताए गए हैं. वहीं खार्कीव में एक युवती की मौत हुई और 10 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस ने हमलों के दौरान नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाया. यूक्रेनी प्रशासन का कहना है कि इन हमलों से सैन्य ठिकानों के साथ-साथ रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे जन-धन की हानि हुई है.

हालात सामान्य बनाने के प्रयास जारी

दूसरी ओर, यूक्रेन के जवाबी हमलों में रूस की कई तेल रिफाइनरियां, तेल एवं गैस भंडारण केंद्र और पाइपलाइन प्रभावित हुई हैं. इसके कारण मास्को, दक्षिणी रूस और क्रीमिया के कुछ हिस्सों में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. कई स्थानों पर ईंधन की बिक्री भी सीमित कर दी गई है.

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक उच्चस्तरीय बैठक में मौजूदा हालात को चुनौतीपूर्ण बताया, उन्होंने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और सरकार जल्द से जल्द हालात सामान्य करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें- भारत बनाम आयरलैंड T20, जानिए कब और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत में 40°C सामान्य, लेकिन यूरोप में बन गया जानलेवा! आखिर क्यों हो रही हैं मौतें?
Europe Heatwave : यूरोप के कई देशों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. जहां भारत में 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान गर्मियों में सामान्य माना जाता है, वहीं यूरोप के लिए यही तापमान बड़ी चुनौती बन गया है. फ्रांस में गर्मी के कारण 1000 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा जर्मनी, ब्रिटेन और स्वीडन जैसे देशों में भी गर्मी का तेज असर लगातार बढ़ रहा है.

गर्मी की वजह से कई जगहों पर सामान्य जन- जीवन प्रभावित हुआ है. स्कूलों में पढ़ाई का समय घटाया जा रहा है और अभिभावकों से बच्चों को समय से पहले घर ले जाने की अपील की जा रही है. वहीं कई दफ्तरों में भी कामकाज पर असर पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान वास्तविक आंकड़े से कहीं अधिक महसूस हो रहा है.

घरों की बनावट बढ़ा रही परेशानी

यूरोप में मकानों का निर्माण मुख्य रूप से ठंड से बचाव को ध्यान में रखकर किया जाता है. घरों की डिजाइन और इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री इस तरह की होती है कि सर्दियों में अंदर गर्माहट बनी रहे. आमतौर पर वहां गर्मियों में तापमान बहुत अधिक नहीं पहुंचता, लेकिन इस बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से घरों के भीतर गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है.

पत्थर के मकान और कम एसी बने वजह

यूरोप के अधिकांश घर पत्थरों से बने होते हैं. ये पत्थर गर्म होने में समय लेते हैं, लेकिन एक बार गर्म होने के बाद देर से ठंडे होते हैं. ऐसे में दिनभर की गर्मी रात तक बनी रहती है. दूसरी ओर, यूरोप में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी सीमित है और इसका दायरा करीब 7 प्रतिशत के आसपास बताया जाता है. अचानक बढ़ी गर्मी के कारण लोग बड़ी संख्या में कूलिंग उपकरण खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता भी सीमित बताई जा रही है.

लंबे समय से यूरोप में रहने वाले व्यक्ति ने बताई वजह

यूरोप में लंबे समय तक रह चुके रवि रंजन के अनुसार, वहां के घरों को इस तरह बनाया जाता है कि सर्दियों में ठंड का असर कम रहे. इसी कारण लोग घर के भीतर गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं करते, उन्होंने बताया कि यूरोप में भारत की तरह एसी, पंखे और कूलर का व्यापक उपयोग नहीं होता. यहां तक कि टेबल फैन का इस्तेमाल भी पिछले कुछ वर्षों में ही बढ़ा है. उनका कहना है कि ऐसे माहौल में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लोगों के लिए उसे सहन करना कठिन हो जाता है, उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप के लोगों में लंबे समय से ठंडे मौसम के अनुरूप रहने की क्षमता विकसित हुई है, जबकि अधिक गर्म मौसम के अनुकूल रहने का अनुभव अपेक्षाकृत कम है.

ये भी पढ़ें- फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी
France Heatwave : यूरोप इन दिनों भीषण और रिकॉर्डतोड़ हीटवेव की चपेट में है। कई देशों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। फ्रांस में 24 जून से 27 जून के बीच करीब 1,000 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें अधिकतर बुजुर्ग शामिल हैं और ज्यादातर मौतें घरों के अंदर हुई हैं। पेरिस और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा देखा गया है।

16 देशों में गर्मी के रिकॉर्ड टूटे

जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, डेनमार्क, इटली और स्विट्जरलैंड समेत लगभग 16 देशों में तापमान ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्पेन में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि जर्मनी में 41 डिग्री से अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। डेनमार्क जैसे ठंडे देश में भी 37 डिग्री तक गर्मी दर्ज की गई, जो वहां के इतिहास में सबसे ज्यादा है।

गर्मी के कारण हजारों स्कूल बंद

ब्रिटेन में लगातार तीन दिन तक रेड वार्निंग जारी करनी पड़ी और कई इलाकों में तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। वहां बिजली की मांग पिछले कई दशकों में सबसे ज्यादा हो गई है। गर्मी के कारण 1,000 से ज्यादा स्कूल बंद करने पड़े हैं और रेलवे ट्रैक के फैलने से ट्रेनों की रफ्तार भी सीमित करनी पड़ी है।

तेज गर्मी के कारण हाईवे बंद

स्पेन में भीषण गर्मी के साथ-साथ जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना पड़ा है। वहीं जर्मनी में तेज गर्मी के कारण सड़कें पिघलने और हाईवे बंद करने जैसी स्थिति बन गई है।

हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित

फ्रांस में तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिसके कारण कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इटली के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।

ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की चेतावनी

स्विट्जरलैंड में भी तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है और ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की चेतावनी दी गई है। वहीं पोलैंड और पुर्तगाल में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है और वहां भी हीटवेव का असर लगातार बढ़ रहा है।

कई देशों ने आपातकालीन कदम उठाए

वैज्ञानिकों का कहना है कि यूरोप में तापमान दुनिया के औसत से तेज गति से बढ़ रहा है, और आने वाले समय में ऐसी हीटवेव और अधिक गंभीर और लंबी हो सकती हैं। इस स्थिति को देखते हुए कई देशों ने स्वास्थ्य अलर्ट और आपातकालीन कदम लागू किए हैं।

ये भी पढ़ें- UPSC ने निकाली बंपर भर्तियां! केंद्र सरकार में नौकरी पाने का सुनहरा मौका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीजफायर टूटा या तनाव बढ़ा? अमेरिका-ईरान में फिर शुरू हुआ वार-पलटवार
US Iran Conflict : अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नेवी और एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने शनिवार देर रात होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ईरान की ओर से ऑयल टैंकर M/T किकू पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में की गई. U.S. Central Command ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अमेरिकी फाइटर जेट्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास कई जगहों पर ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए.

U.S. Navy and Air Force fighter jets conducted strikes tonight on 10 Iranian military targets at multiple locations in and near the Strait of Hormuz for Iran's drone attack on M/T Kiku. pic.twitter.com/Z0TLZRqmF6
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 28, 2026

अमेरिकी हमले के बाद ईरान का जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों के साथ तटीय रडार साइटों को निशाना बनाया है, उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने एक बार फिर सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है.

वहीं, अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इसमें कुवैत का अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन में अमेरिका के पांचवें बेड़े से जुड़ा ठिकाना शामिल बताया गया है.

सीजफायर उल्लंघन से बढ़ा तनाव

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि युद्धविराम का उल्लंघन शांति समझौते को खतरे में डाल सकता है. वहीं, ईरानी हमलों के बाद कुवैत हाई अलर्ट पर है. कुवैत की सेना ने एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया है.

सेना की ओर से कहा गया है कि देश को मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक, रद्द हुई कल होने वाली परीक्षा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर पर संकट? US ने ईरान की मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना, होर्मुज हमले का लिया बदला
Strait of Hormuz : मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव एक बार फिर गहरा गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कारोबारी जहाज को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जानकारी दी है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. अमेरिका ने इसे जहाज पर हुए हमले की प्रतिक्रिया बताया है.

CENTCOM की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि 26 जून को अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की. बयान के अनुसार, यह हमला 25 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ओमान तट के पास गुजर रहे एक व्यावसायिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद किया गया.

https://t.co/W4zjNqnmCt
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 26, 2026

ईरान पर अमेरिकी हमला

अमेरिकी सेना के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज सेंटरों के अलावा तटीय रडार ठिकानों को निशाना बनाया गया. अमेरिका का कहना है कि सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी एवर लवली पर एकतरफा हमलावर ड्रोन से हमला किया गया था, जब वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकल रहा था. CENTCOM ने इस हमले को अनुचित बताते हुए कहा कि यह युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है.

व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका सतर्क

CENTCOM ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी सेना लगातार निगरानी और समन्वय बनाए रखेगी. अमेरिका ने कहा कि क्षेत्र में उसकी सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं और समझौते के पालन को सुनिश्चित करने के लिए तैनात हैं.

ब्रिटेन ने भी जहाज पर हमले की पुष्टि की

वहीं, ब्रिटेन की सेना ने भी ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर हुए हमले की पुष्टि की है. यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार, जहाज किसी प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया था, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली.

IMO ने रोकी जहाजों की निकासी प्रक्रिया

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने फारस की खाड़ी में मौजूद जहाजों की निकासी को फिलहाल रोक दिया है. संगठन ने कहा कि सुरक्षा की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी. IMO महासचिव अर्सेनियो डोमिंगुएज के मुताबिक, करीब 115 जहाज जलडमरूमध्य से बाहर निकल चुके हैं, जबकि लगभग 500 जहाज अभी भी क्षेत्र में मौजूद हैं.

ट्रंप ने ड्रोन हमले को बताया ‘मूर्खतापूर्ण

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में मालवाहक जहाज पर हुए हमले को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया था. ट्रंप ने कहा कि जहाज पर चार ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से एक से जहाज के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा, लेकिन जहाज अपनी यात्रा जारी रखने में सफल रहा.

ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या ड्रोन हमले के बाद ईरान को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी जल्द मिल जाएगी, उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से जहाज को निशाना बनाने की कोशिश उन्हें पसंद नहीं आई.

ये भी पढ़ें- भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! GDP अनुमान बढ़ा, जानिए पूरी रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप