Advertisement

Ayodhya Deepotsav 2021: योगी सरकार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में, 7.5 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या नगरी

Share
Advertisement

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर से जगमगाने को तैयार है। जी हां, अयोध्या नगरी में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां चल रही हैं। पिछले बार से इस बार का दीपोत्सव और भी ज्यादा खास होगा।

Advertisement

दीपोत्सव में इस बार 7 लाख 50 हजार दीपक जलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय के 7500 वालंटियर एक बार फिर से साढ़े सात लाख दीपक जलाएंगे। साथ ही अपने ही बनाए गए रिकार्ड को दोबारा से तोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस आयोजन में अयोध्या के जितने भी ऐतिहासिक कुंड और पौराणिक भवन हैं, उन पर भी दिए जलाए जाएंगे। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इस बात की जानकारी दी है।

अयोध्या को फिर से जगमगाने की तैयारी

अयोध्या के महापौर का दावा है कि इस साल का दीपोत्सव बहुत भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद से यह दूसरा दीपोत्सव होगा। ऐसे में पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह से जगमगा कर सजाया जाएगा।

बता दें कि अयोध्या नगरी में योगी सरकार पांचवी बार दीपोत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। वहीं, योगी सरकार का यह दीपोत्सव इस सरकार में आखिरी दीपोत्सव होगा।

अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज किया तब से ही नए-नए कीर्तिमान अयोध्या के नाम स्थापित हो रहे हैं. पिछले वर्ष भगवान श्री रामलला का भव्य मंदिर निर्माण शुरू हुआ था. पिछली बार कोरोना महामारी के बीच में भी 551000 दीपक जलाकर लोगों ने विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था. इस वर्ष भी और भव्यता से दीपोत्सव मनाने का प्रयास है.

महापौर ने कहा कि कई दिनों तक दीपोत्सव मनाया जाएगा. विदेशों की रामलीला का मंचन होगा. विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. गजेटियर में दर्ज 108 कुंड पर भी दीपक जलाए जाएंगे. संपूर्ण अयोध्या में दीपावली मनाई जाएगी और दीपोत्सव मे हर प्राचीन बिल्डिंग को सजाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *