Advertisement

महिला अंतरिक्ष यात्रियों को मिलेगी प्राथमिकता : एस सोमनाथ

Share
Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चीफ एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि वो भारत के अंतरिक्ष अभियानों में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने की इच्छा रखते हैं। सोमनाथ ने कहा कि यह इच्छा पीएम नरेंद्र मोदी सहित हमारे देश की भावनाओं को दर्शाती है। पूर्णमासी कावु मंदिर के एक कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ ने इसरो के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन में अधिक से अधिक महिला अंतरिक्ष यात्रियों के शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की।

Advertisement

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों का चयन और प्रशिक्षण पहले ही किया जा चुका है, इसलिए पहले गगनयान मिशन में महिलाओं की हिस्सेदारी संभव नहीं होगी। गगनयान मिशन का उद्देश्य इंसानों को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाना है।

मैंने सिर्फ पीएम मोदी सहित देश की आवाज उठाई है

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने भविष्य के गगनयान मिशनों में महिलाओं की ज्यादा हिस्सेदारी होने की आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अभियानों में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्री मेरी विश लिस्ट का हिस्सा हैं और मैंने केवल पीएम मोदी सहित देश की आवाज उठाई है।

अगले वर्ष महिला ह्यूमनॉइड भेजेगा इसरो

इससे पहले इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा था कि इसरो अपने बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष मिशन कार्यक्रम गगनयान के लिए महिला पायलटों या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देगा और भविष्य में उन्हें भेजना संभव है। साथ ही यह भी कहा था कि इसरो अगले वर्ष अपने मानव रहित गगनयान अंतरिक्ष मिशन पर एक महिला ह्यूमनॉइड (एक रोबोट जो मानव जैसा दिखता है) को भेज सकता है।

यह भी पढ़े : International Flying Festival: शिमला में 12 से 15 अक्टूबर तक फ्लाइंग फेस्टिवल, देश-विदेश से प्रतिभागी हो रहे है शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें