Advertisement

वाहन कंपनियों ने दिसंबर के बिक्री आंकड़े किए जारी, बजाज ऑटो और एमजी मोटर इंडिया टॉप पर

Share
Advertisement

New Delhi : भारत की सभी बड़ी वाहन कंपनियों ने दिसंबर माह में हुई बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके तहत एमजी मोटर इंडिया की कुल खुदरा बिक्री 2023 में सालाना अधार पर 18 फीसद बढ़कर 56,902 यूनिट रही। एमजी मोटर इंडिया की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, दिसंबर 2023 में कंपनी की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 4,400 यूनिट रही। कंपनी ने 2023 में 18 फीसद की बढ़ोतरी के साथ लगातार चौथे वर्ष बिक्री में वृद्धि दर्ज की। एमजी मोटर इंडिया की कुल बिक्री में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहन खंड की रही।

Advertisement

बजाज ऑटो की तरफ से जारी बयान में क्या है?

बजाज ऑटो की दिसंबर 2023 में कुल बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 3,26,806 यूनिट हो गई। कंपनी ने दिसंबर 2022 में कुल 2,81,514 यूनिट्स की बिक्री की थी। बजाज ऑटो की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, दिसंबर 2023 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 2,83,001 यूनिट रही, जो 2022 में इसी महीने 2,47,052 यूनिट थी। कंपनी के अनुसार, घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 1,58,370 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने में 1,25,553 यूनिट थी। दिसंबर 2023 में दोपहिया वाहनों का निर्यात बढ़कर 1,24,631 यूनिट पर पहुंच गया, जो दिसंबर 2022 में 1,21,499 यूनिट था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने क्या जानकारी दी?

कंपनी के अनुसार, पिछले महीने कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री 27 प्रतिशत बढ़कर 43,805 यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में 34,462 यूनिट थी। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की दिसंबर 2023 में कुल वाहन बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 60,188 यूनिट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 35,174 यूनिट रही, जो दिसंबर 2022 में 28,445 यूनिट थी।

यह भी पढ़ें – UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक से की नव वर्ष की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *