Advertisement

आज देश भर में मनाया जा रहा है बेहतरीन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का 119वां जन्मदिन, जानिए कैसे मिली भारतीय हॉकी को पहचान

Share
Advertisement

नई दिल्ली: आज देशभर में (29 अगस्त) मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस (national sports day) के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, आज मेजर ध्यानचंद का 119वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। हॉकी के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को पूरा देश याद कर रहा है। बता दें कि मेजर ध्यानचंद ने भारत को ओलंपिक में तीन गोल्ड मेडल (gold medal) दिलाए थे

Advertisement

मालूम हो कि मेजर ध्यानचंद जैसा बेहतरीन खिलाड़ी दुनिया में कभी हॉकी खिलाड़ी (hockey player) नहीं रहा है। वहीं, मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। उन्होंने 1926 से 1949 तक भारत के लिए हॉकी खेली थी। साथ ही अपने करियर के चलते हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में भारत ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रहे थे।

बता दें कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। ऐसा कहां जाता है कि मेजर ध्यानचंद की हॉकी से गेंद को छीनना नामुमकिन था। इसी दौरान इलाहाबाद (Allahabad) में पैदा हुए मेजर ध्यानचंद की चर्चा विदेशों में भी होती थी। वह हॉकी के इतने बेहतरीन खिलाड़ी थे कि मेजर ध्यानचंद के खेल को देखकर विदेशी कहा करते थे कि उनकी हॉकी से गेंद चिपक जाता करती थी।

क्या भारतीय हॉकी को मिली पहचान

जानकारी के अऩुसार, भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने मेजर ध्यानचंद को उनके योगदान के लिए याद किया और ट्वीट कर लिखा, ”मेजर ध्यानचंद ने अपने योगदान से भारतीय हॉकी को नई पहचान दी। बिना संसाधनों के मेजर ध्यानचंद ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया और वह हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे।”

हालांकि, पीएम नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद की याद में राजीव गांधी खेल रत्न को बदलने का फैसला किया है। साथ ही पीएम मोदी ने बताया है कि देशवासियों की इच्छा का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *