Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने यूपी में की एंट्री, प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे बड़े भाई…. गर्व है तुम पर

Share
Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से निकलकर यूपी में एंट्री कर चुकी है। इस यात्रा में राहुल गांधी को अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ भी मिला है। साथ ही राहुल गांधी को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी रहे एएस दौलत का साथ मिला है। एएस दौलत आज यात्रा में शामिल हुए और राहुल के हाथ में हाथ डाल चले। एएस दौलत आईबी के स्पेशल डायरेक्टर और रॉ के सचिव रह चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी पर ‘कश्मीरः द वाजपेयी ईयर्स’ नाम से किताब भी लिखी है।

Advertisement

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा इन यूपी के मंच पर संबोधन करते हुए कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। अदानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे प्रियंका गांधी ने अपने भाई की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे बड़े भाई…. गर्व है तुम पर।

राहुल गांधी तीन दिनों में यूपी के जाटलैंड में कांग्रेस के समीकरण साधते हुए नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 130 किमी का सफर तय करेगी और पश्चिमी यूपी के 3 जिलों से गुजरेगी अपने तीन दिनों यात्रा में यूपी के तीन लोकसभा सीटें और 11 विधानसभा क्षेत्रों की साधने की कवायद करेंगे। पदयात्रा गाजियाबाद, बागपत और शामली जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें