Advertisement

Polls : भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, लेकिन उसे सरकार बनाने लायक सीटें पाने से रोकना संभव : शशि थरूर

Polls : भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, लेकिन उसे सरकार बनाने लायक सीटें पाने से रोकना संभव : शशि थरूर
Share
Advertisement

Polls : आगामी लोकसभा चुनाव (Polls) में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ सकती है। लेकिन, सरकार बनाने के लिए उसकी सीटों की संख्या इतनी कम हो सकती हैं कि उसके सहयोगी उसका समर्थन करने को तैयार न हों। बल्कि, विपक्षी गठबंधन का समर्थन करने को तैयार हों जाए। यह बात कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल साहित्य समारोह में कही।

Advertisement

भारत विविधताओं से भरा देश है

शशि थरूर ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है और वह उस स्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जहां सौ फीसदी राज्यों में सौ फीसदी सहमति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अब भी लगता है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। लेकिन, उनकी संख्या को उस स्तर तक कम किया जा सकता है, जहां सरकार बनाने के लिए उसके सहयोगी उनके साथ सहयोग करने के इच्छुक नहीं होंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि हो सकता है कि वह हमारा सहयोग करने को तैयार हों। इसलिए, हमें इसे आजमाना होगा।

इंडिया गठबंधन में 28 विपक्षी दल शामिल हैं

‘इंडिया : द फ्यूचर’ सत्र के दौरान विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दलों के बीच सीट बंटवारे की चुनौती के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जितने संभव हो उतने राज्यों में पर्याप्त सहमति होगी। ताकि, हार से बचा जा सके। ‘इंडिया’ गठबंधन में 28 विपक्षी दल शामिल हैं। राजनयिक से नेता बने थरूर ने आगे कहा कि जहां एक राज्य में सभी विपक्षी दलों के बीच एक उम्मीदवार खड़ा करने पर सहमति हो सकती है। वहीं, दूसरे राज्य में दो या तीन उम्मीदवार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें – NZ vs PAK: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, लेकिन इस मामले में रह गए पीछे

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *