Advertisement

PM Modi ने जारी किया देश में बाघों का नया आंकड़ा, कितनी बढ़ोतरी हुई जानें

Tiger

Tiger

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघों का नया आंकड़ा जारी कर दिया है। इस नए आकड़े के मुताबिक साल,2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। अगर पहले की बात करें तो ये आकड़ा 2967 का था। देशों में बाघों की संख्या में 200  बढ़ गई है। बता दें  प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल पूरे हो गए गए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस(IBCA)का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में बाघों के संरक्षण की शुरुआत साल 1973 में नौ टाइगर रिजर्व क्षेत्रों के साथ हुई थी। आज इनकी संख्या 53 टाइगर रिजर्व तक पहुंच गई है। इनमें से 23 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है।

Advertisement

PM मोदी ने कहा

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ‘देश में बाघों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा में प्रोजेक्ट टाइगर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और उसी समय दुनिया के 75 प्रतिशत बाघ भारत में निवास करते हैं।’

प्रोजेक्ट टाइगर क्या है?

प्रोजेक्ट टाइगर को भारत में बंगाल टाइगर्स की घटती आबादी को ध्यान में रखते हुए प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान 1973 में एक सरकारी कार्यक्रम के रूप में लॉन्च किया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य देश भर में बाघों को बनाए रखना और उन्हें फिर से बसाना है। प्रोजेक्ट टाइगर का मुख्य उद्देश्य बंगाल टाइगर को उसके प्राकृतिक आवास के संरक्षण और इन जैविक क्षेत्रों को राष्ट्रीय विरासत स्थलों के रूप में संरक्षित करके विलुप्त होने से रोकना था। इसने बाघ अभयारण्यों को स्थिर करने और देश में बाघों की आबादी को बढ़ाने के लिए प्रजनन बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया।

ये भी पढ़े:प्रोजेक्ट टाइगर क्या है? भारत में कितने बाघ है, PM मोदी का क्या है प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *