Advertisement

जनता चल पड़ी है पीएम मोदी और बीजेपी के साथ : सीपी जोशी

Share
Advertisement

Rajasthan : राज्य भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनावों में लगे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक मतदान, प्रचंड बहुमत, अभूतपूर्व भरोसा और जन समर्थन भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में मिला। उन्होंने कहा कि जनता चल पड़ी है, पीएम मोदी और बीजेपी के साथ। जनता को भरोसा है पीएम मोदी और कमल पर और यही भरोसा 2019 के लोकसभा चुनाव में मैंने अपनी आंखों से देखा था।

Advertisement

जोशी ने क्या कहा?

जोशी ने कहा कि जब लोग अपने स्वयं के साधनों से चलकर मतदान केंद्र पर आए, बीजेपी को वोट दिया और फिर घर पर चले गए। वैसा का वैसा माहौल, वैसा का वैसा वातावरण और वैसा का वैसा भरोसा अभी विधानसभा चुनाव में देखा गया।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से ऐतिहासिक मतदान हुआ है। कई वर्षों के बाद इतना मतदान हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने कई तरह के प्रयास किए, कई हथकंड़े अपनाए। अंतिम समय तक हथकंड़े अपनाने का प्रयास किया। कई फर्जी आईडी भी बनाई। जैसा कि मुझे आज जानकारी में आया। लेकिन, जब जनता मन बना लेती है कांग्रेस की विदाई का और बीजेपी के आने का तो फिर वैसे हथकंड़े नहीं चलते हैं। कांग्रेस के छुटपुट किए हाथकंड़े चले भी। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने पांच साल जो पाप किया है, उसके खिलाफ लोगों ने आक्रोश दिखाया है।

जनता ने बीजेपी के ऊपर विश्वास जताया है

जोशी ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विश्वास जताया है। डबल इंजन की मोदी सरकार के ऊपर यही विश्वास है। जनता का यही विश्वास है कि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा और बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन से और आशीर्वाद मिला।

यह भी पढ़ें – क्यों यशस्वी जयसवाल ने ऋतुराज गायकवाड़ से सॉरी बोला, जानें वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें