भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में किया प्रवेश

नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में पुरुषों की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। पुरुष हॉकी में, भारत ने रूपिंदर पाल सिंह के एक और हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत पूल ‘ए’ मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है। इसके अलावा भारत के शरत कमल और मनिका बत्रा मिश्रित मैच में चीनी ताइपे के यूं जू लिन और चिंग चेंग से सीधे सेंट पर ही हार गए है।
मालूम हो कि पदक तालिका में, तोक्यो ओलंपिक के दौरान यांग कियान ने महिलाओं की दस मीटर राइफल में चीन के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता और साथ ही एक ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया हैँ। रूस की अनास्तासिया गैलाशिना ने रजत और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टन ने पहला कांस्य पदक जीता है। भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवन 16वें और अपूर्वी चंदेला 36वें स्थान पर रहीं तीरंदाजी में फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत की दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव ने चीनी ताइपे की चिह-चुन तांग और चिया-एन लिन को रोमांचक मुकाबले में हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लेया है।
अभिषेक वर्मा ने कर दिया निराश
जानकारी के अनुसार अभिषेक वर्मा ने शूटिंग में निराश कर दिया है। वहीं सौरव ने क्वालीफिकेशन में 586 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि उन्होंने सबसे अधिक 28 बार बुल्स आई को हिट किया हैं। इसके अलावा चीन के बोवेन झांग का भी स्कोर 586 रहा मगर वह सिर्फ 18 बार ही बुल्स आई को हिट कर सके।
गौरतलब है कि 36 खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन राउंड से 8 निशानेबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं। जिसमें अभिषेक 17वां स्थान पर हैं। अभिषेक ने 575 स्कोर किया है। उन्होंने 19 बार बुल्स आई को हिट किया है। सौरव को छह सीरीज में क्रमश: 95, 98, 98, 100, 98, 97 अंक मिले जबकि अभिषेक को 94, 96,98, 97,98,92 स्कोर मिले है। इस इवेंट का फाइनल शनिवार को होगा।