Advertisement

Nepal: नेपाल में 200, 500 और 2000 के भारतीय नोटों पर प्रतिबंध

Share
Advertisement

Nepal: नेपाल में भारतीय मुल के 200, 500, और 2000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ ही समय पहले आरबीआई  (RBI) ने 2000 के नोट को लेकर नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसे देशभर में लोगों को अलग-अलग तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ा है हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ये हमेशा कहता रहा है कि ये पूरी प्रक्रिया बहुत आसान है। लोगों को इसें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

Advertisement

2000 के नोट पर लगें प्रतिबंध को लेकर अब विदेशों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विदेशों में भी बहुत सी जगहों पर 2000 के नोटों की स्वीकृति को लेकर एक्सचेंज के लिए मना कर रहे हैं। जिसें बाहर गए भारतीयों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल में 100 रुपए के नोटों से ऊपर के सभी नोटों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अब नेपाल ने अपने मंनी एक्सचेंज पर ये बोर्ड लगा दिया है कि भारतीय 200, 500, 2000 को नोट नेपाल में प्रतिबंधित है। इतना ही नहीं नेपाल में भारतीय मुद्रा को लेकर दोबारार मूल्यांकन का जोर दिया जा रहा है। जहां 100 भारतीय  रुपए के बदले 160 नेपाली रुपए मिलते थे। वहीं अब महज 150 नेपाली रुपए दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि 1957 में भारतीय और नेपाल के बीच में आरबीआई और नेपाल राष्ट्र बैंक के साथ समझौता हुआ था जिसमें यब तय किया गया था कि 100 भारतीय रुपए के बदलें 160 नेपाली रुपए मिलेंगे।

ये भी पढे़:PM मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से नवाजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *