Advertisement

NCERT पैनल की सिफारिश, किताबों में शामिल की जाए महाभारत-रामायण

Share
Advertisement

New Delhi: सामाजिक विज्ञान के स्कूली पाठ्यक्रमों को संशोधित करने के लिए NCERT ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। इस समिति ने टेक्स्ट बुक में रामायण और महाभारत जैसे महा-काव्यों को शामिल करने और क्लासों की दीवारों पर संविधान की प्रस्तावना लिखने की सिफारिश की है। इस बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष सीआई इस्साक ने दी।

Advertisement

रामायण और महाभारत पढ़ाना महत्वपूर्ण

इस्साक ने जोर देते हुए कहा कि कक्षा सात से बारह तक के छात्रों को रामायण और महाभारत पढ़ाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समिति ने छात्रों को सामाजिक विज्ञान सिलेबस में रामायण और महाभारत जैसे महा-काव्यों को पढ़ाने पर जोर दिया है। हमारा मानना है कि किशोरावस्था में छात्रों को अपने राष्ट्र के लिए आत्म-सम्मान, देशभक्ति और गौरव का एहसास होता है।

हजारों छात्र देश छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले लेते हैं

इस्साक ने कहा कि देशभक्ति की कमी की वजह से हर साल हजारों छात्र देश छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता ले लेते हैं। इसलिए, उनके लिए अपनी जड़ों को समझना, अपने देश और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम विकसित करना महत्वपूर्ण है।

शिक्षा प्रणाली का कोई उद्देश्य नहीं

इस्साक ने कहा कि कुछ शिक्षा बोर्ड वर्तमान में छात्रों को रामायण पढ़ाते हैं। किंतु, वे इसे एक मिथक के रूप में पढ़ाते हैं। अगर छात्रों को यह महा-काव्य नहीं पढ़ाए गए तो शिक्षा प्रणाली का कोई उद्देश्य नहीं है। और यह राष्ट्र सेवा नहीं होगी।

कुछ समय पहले भी की थी सिफारिश

इससे पहले इस्साक ने कहा था कि पैनल ने कक्षा तीन से बारह तक की किताबों में प्राचीन इतिहास की बजाय ‘शास्त्रीय इतिहास’ को शामिल करने और ‘इंडिया’ नाम को ‘भारत’ से बदलने की भी सिफारिश की थी।

यह भी पढ़ें – Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान, भाजपा सांसद ने किया पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *