Advertisement

Mann Ki Baat: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग, G20 की सफलता, पढ़ें PM मोदी के भाषण की मुख्य बातें

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। इस दौरान पीएम मोदी के संबोधन का केंद्र चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग और जी20 के आयोजन रहा। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्य काल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है।’

Advertisement

‘अफ्रीकी संघ को मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकी संघ को G-20 में फुल मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है।’

‘चंद्रयान-3 महाक्विज शानदार प्रश्न स्पर्धा’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार प्रश्न स्पर्धा भी चल रहा है और उसे ‘चंद्रयान-3 महाक्विज’ नाम दिया गया है। MyGov.पोर्टल पर हो रहे इस स्पर्धा में अब तक 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।’

दिल्ली में G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन

उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में एक और आयोजन होने जा रहा है-G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के लाखों विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक-दूसरे से जुड़ेंगे। अगर आप कॉलेज विद्यार्थी हैं तो 26 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर देखिएगा और इससे जरूर जुड़िएगा।’

‘पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ’27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।’

‘नैनीताल में अनोखी घोड़ा पुस्तकालय की शुरुआत’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा पुस्तकालय की शुरुआत की है। इस पुस्तकालय की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा बिल्कुल नि:शुल्क है। अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गांवों को कवर किया गया है।’

उन्होंने कहा कि ’21 साल की कैसमी इन दिनों इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई है। जर्मनी की रहने वाली कैसमी कभी भारत नहीं आई है, लेकिन वो भारतीय संगीत की दीवानी है, जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि बहुत ही प्रेरणादायक है।’

ये भी पढ़ें: अमृत काल में बने नए स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन’ कहलाए जाएंगे – पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *