ममता के मंत्री अखिल गिरि ने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू का उड़ाया मजाक, कहा- ‘कैसी दिखती हैं’

ममता बनर्जी सरकार के एक मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है। बता दें टीएमसी नेता और मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अब उनके इस बयान का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां साफ सुना जा सकता है कि कैसे गिरि नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रपति के ‘लुक्स’ को लेकर अपमानजनक बातें कहीं।
अखिल गिरि का विवादित बयान
बता दें उन्होंने कहा, ‘हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?’ भाजपा ने टीएमसी नेता की इस टिप्पणी पर रोष प्रकट करते हुए उनकी कड़ी निंदा की है। वहीं टीएमसी का कहना है कि वास्तव में मंत्री अखिल गिरि कह रहे थे कि हमारी पार्टी लोगों को उनके लुक्स से नहीं आंकती हे। इस बात को कहने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति का उदाहरण दिया।
#WATCH | "We don't judge anyone by their appearance, we respect the office of the President (of India). But how does our President look?," says West Bengal Minister and TMC leader Akhil Giri in Nandigram (11.11.2022) pic.twitter.com/UcGKbGqc7p
— ANI (@ANI) November 12, 2022
वहीं, भाजपा ने दावा किया है कि जब टीएमसी के मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर यह टिप्पणी की, उस समय ममता बनर्जी सरकार में महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां उपस्थित थीं।