Advertisement

महाराष्ट्र में कुनबी रिकॉर्ड ट्रेस किए जाएंगे : मुख्यमंत्री शिंदे

Share
Advertisement

Maharashtra: राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठाओं के कुनबी पूर्वजों के रिकॉर्ड ट्रेस करने का कैंपेन अभी मराठवाड़ा में चल रहा है। लेकिन, अब इसे पूरे महाराष्ट्र में चलाया जाएगा। सीएम शिंदे ने मुंबई में कमिश्नर और कलेक्टरों की बैठक में यह आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुनबी रिकॉर्ड ट्रेसिंग को मिशन मोड में लागू किया जाएगा।

Advertisement

सरकारी रेजॉल्यूशन की कॉपी जरांगे को सौंपी गई

सीएम शिंदे ने आदेश दिया कि उर्दू और मोडी लिपि में लिखे रिकॉर्ड्स अनुवाद करवाकर उनकी जांच करवाई जाएगी। और फिर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यह निर्णय मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल समाप्त होने के 1 दिन बाद लिया गया है। सरकारी रेजॉल्यूशन की कॉपी भी मनोज जरांगे को सौंप दी गई।

अब पूरे महाराष्ट्र में कार्य करेगी शिंदे समिति

इस बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुनबी रिकॉर्ड की खोज के लिए मराठवाड़ा इलाके में बनाई गई जस्टिस शिंदे समिति पूरे महाराष्ट्र के लिए कार्य करेगी। इसकी निगरानी के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के एक अधिकारी को नियुक्त किया गया। इसके बाद सीएम शिंदे ने छत्रपति संभाजीनगर के संभागीय आयुक्त को पूरे महाराष्ट्र के कमिश्नरों और कलेक्टरों की वर्कशॉप रखने और शिंदे समिति के कामकाज के बारे में जानकारी देने का आदेश जारी किए।

खेती से जुड़ा समुदाय है कुनबी

मूल रुप से कुनबी खेती से जुड़ा एक समुदाय है। जिसे राज्य में OBC की कैटेगरी में रखा गया है। कुनबी समुदाय को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलता है। राज्य कैबिनेट ने बीते माह ही निर्णय किया था कि मराठवाड़ा इलाके के उन मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे जिनके पास निजाम युग के रेवेन्यू और शैक्षणिक कागजात उपलब्ध हैं। और जिनमें उन्हें कुनबी लिखा गया हो।

यह भी पढ़े : NewsClick Case: वकील A P सिंह और सूरज राठी होंगे स्पेशल सेल का प्रतिनिधि, LG ने दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें