Advertisement

कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद किरेन रिजिजू ने किया ट्वीट, बोले…

Kiren Rijiju

Kiren Rijiju

Share
Advertisement

कानून मंत्री के पद से हटाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा  “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात रही।“  इसी के साथ किरेन रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और अन्य सभी न्यायाधीशों के साथ-साथ उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों एवं न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

रिजिजू ने जजों को धन्यवाद कहते हुए आगे कहा, मैं भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और सभी लॉ ऑफिसर्स को न्याय को सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

किरेन रिजिजू ने अपने उसी जोश के साथ ही नए मंत्रालय में भी काम करने की बात कहते हुए आगे कहा कि वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को उसी जोश के साथ पूरा करने के लिए तत्पर हैं, जिसे उन्होंने भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में आत्मसात किया है।

अर्जुन राम मेघवाल बने कानून मंत्री

केंद्र सरकार के मंत्री मंडल में बदलाव के साथ ही किरेन रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाकर यह मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया है। वहीं किरेन रिजिजू को भू विज्ञान मंत्री (Ministry of Earth Science) नियुक्ति किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: 137 करोड़ से ज्यादा लागात वाले 154 कार्यों का CM बघेल किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *