Advertisement

Khalistan: कौन है लखबीर सिंह लांडा? भारत ने घोषित किया आतंकवादी, इन मामलों में आरोपी

Share
Advertisement

Khalistan: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नेता और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आंतकवादी घोषित कर दिया है। भारत ने गैरकानूनी अधिनियम के तहत ये फैसला लिया है। आपको बता दें लांडा पंजाब के  तरनतारन जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह एडमोंटन, अल्बर्टा में रहता है।

Advertisement

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर फैसले की सूचना दी। अधिसूचना के मुताबिक, लांडा पाकिस्तान से भारत में तस्करी किए जाने वाले हथियारों और आईईडी (IED) डिवाइसों की निगरानी करता है। लांडा नौ मई 2022 को पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले का भी मास्टरमाइंड है। इस मामले में उसके खिलाफ पंजाब पुलिस और एनआईए (NIA) ने केस दर्ज किया है। हालांकि वह फिलहाल फरार है और कनाडा में छिपकर बैठा है। लांडा कनाडा के खालिस्तान समर्थक तत्वों (PKE) के साथ भी जुड़ा हुआ है।

पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से विभिन्न मॉड्यूलों को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), हथियार, परिष्कृत हथियार, विस्फोटकों की आपूर्ति करता है। पंजाब के साथ-साथ वह देश के विभिन्न हिस्सों में भी आंतकी मॉड्यूल को खड़ा करता है। साथ ही जबरन वसूली, हत्याएं, ब्लास्ट, नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करना शामिल है। लांडा के खिलाफ 2021 में लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। NIA ने उस पर इनाम भी घोषित किया है।

ये भी पढ़ें: New Year Eve Delhi Traffic Advisory: न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले जान ले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवायजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *