Advertisement

भारत की तरक्की दुनिया को दिखाना जरूरी : जयशंकर

Share
Advertisement

Dubai : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुबई में भारतीय छात्रों, युवा उद्यमियों और नौकरी-पेशा लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जयशंकर ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों से अपील की कि वह विश्व के सामने देश की तरक्की वाली तस्वीर पेश करें और विश्व को बताएं कि भारत किस तरह से आगे बढ़ रहा है और क्या बदलाव हो रहे हैं?

Advertisement

हम विकसित भारत की बात करते हैं

जयशंकर ने कहा कि पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। इस पहल के जरिए देशवासियों को पिछले दस सालों में हुई तरक्की के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्हें समझाया जाएगा कि देश ने क्या प्रगति की है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हम नए भारत के बारे में बात करते हैं।

विदेश मंत्री ने क्या कहा?  

विदेश मंत्री ने कहा कि जब भी आप ये सब नारे सुनते हैं तो हो सकता है कि आप इसके लाभार्थी ना हों, यह फायदे असल में उन लोगों को मिलेंगे जो इसके असल में जरूरतमंद हैं। लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। यह पहलू है चंद्र मिशन, सबसे तेजी से 5जी तकनीक को भारत में लागू करना, कोवैक्सिन यह भी विकसित भारत बना रहे हैं।

भारत कैसे तरक्की कर रहा है

विदेश मंत्री ने कहा कि इन सब चीजों का पता होना बेहद अहम है। खासकर, उन लोगों के लिए जो विदेशों में पढ़ रहे हैं। आपका प्रभाव अपने परिवार या किसी छोटे समूह तक सीमित नहीं है। बल्कि, आप अन्य लोगों से मिलते हैं और भारत के बारे में उनके विचारों को आकार देते हैं। यह बेहद जरूरी है कि भारत कैसे तरक्की कर रहा है। इसकी जानकारी दुनिया को भी देना अहम है।

यह भी पढ़ें – गाजा युद्ध: लेबनान में IDF की बमबारी, खान यूनुस में धीमी रफ्तार से बढ़ रहे इजरायली टैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें