Advertisement

ISRO: यूट्यूब पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला इवेंट

Share
Advertisement

ISRO: भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, इसरो (ISRO) के लाइव स्ट्रीमिंग लिंक ने भी यूट्यूब पर इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को 8.06 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा, जिसने यूट्यूब इतिहास के सभी रकॉर्ड तोड़ दिए।

Advertisement

यूट्यूब पर अबतक ब्राजील बनाम द. कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ही सबसे अधिक 6.15 मिलियन लोगों ने एक साथ देखी थी, जिसे बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग ने पीछे छोड़ दिया। वहीं, तीसरे नंबर पर ब्राजील बनाम क्रोएशिया का फुटबॉल मैच है, जिसे 5.2 मिलियन लोगों ने एक साथ देखा था।

यूट्यूब पर अब तक की सबसे अधिक देखी गई लाइव स्ट्रीमिंग

इसरो चंद्रयान-3: 8.06 मिलियन

ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया: 6.15 मिलियन

ब्राजील बनाम क्रोएशिया: 5.2 एम

वास्को बनाम फ्लेमेंगो: 4.8 एम

स्पेसएक्स क्रू डेमो: 4.08 एम

बीटीएस मक्खन: 3.75 एम

सेब: 3.69 एम

जॉनी डेप बनाम एम्बर: 3.55 मिलियन

फ्लुमिनेंस बनाम फ्लेमेंगो: 3.53 एम

कैरिओका चैंपियन, फाइनल: 3.25 मी

सब्सक्राइबर्स से ज्यादा दर्शक

इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन यानी करीब 26 लाख थी, जो कि अब सफल लैंडिंग के बाद 35 लाख हो गई। लैंडिंग का लाइव प्रसारण करीब एक घंटे 11 मिनट तक चला और महज एक घंटे में इसरो के नौ लाख सब्सक्राइबर्स बढ़ गए। इसरो के लाइव प्रसारण को सब्सक्राइबर्स से तीन गुना से अधिक लोगों ने एकसाथ देखा।

ये भी पढ़ें:Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *