Advertisement

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की GDP, सरकार ने जारी किया नेशनल इनकम का एडवांस अनुमान

Share
Advertisement

New Delhi : भारत की अर्थव्यवस्था के वित्त वर्ष 2023-24 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। जबकि, पिछले वित्त वर्ष में यह 7.2 प्रतिशत थी। एक सरकारी अनुमान में यह संभावना जताई गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने राष्ट्रीय आय के बारे में अपने पहले अग्रिम अनुमान में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक जीडीपी यानी 2011-12 की स्थिर कीमतों पर जीडीपी के 171.79 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

Advertisement

पिछले वित्त वर्ष में यह 7.2 प्रतिशत रही थी

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी के 160.06 लाख करोड़ रुपये रहने का अस्थायी अनुमान 31 मई 2023 को जारी किया गया था। आधिकारिक बयान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में देश की वास्तविक जीडीपी में वृद्धि 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जबकि, पिछले वित्त वर्ष में यह 7.2 प्रतिशत रही थी।

जीडीपी 272.41 लाख करोड़ रुपये थी

वित्त वर्ष 2023-24 में मौजूदा कीमतों पर जीडीपी 296.58 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जबकि, 31 मई 2023 को जारी वर्ष 2022-23 के अस्थायी अनुमानों के मुताबिक जीडीपी 272.41 लाख करोड़ रुपये थी। एनएसओ के मुताबिक वर्ष 2023-24 में मौजूदा कीमतों पर जीडीपी की वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। जबकि, 2022-23 में यह 16.1 प्रतिशत थी। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में 2023-24 के लिए देश की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Cabinet Portfolio: सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM के पास गृह समेत 8 विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *