Advertisement

पूरी दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है भारत की संस्कृति : पीएम मोदी

Share
Advertisement

New Delhi : पीएम मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। उन्होंने 7 शोध प्रकाशनों का भी अनावरण किया।

Advertisement

लाल किला अडिग है और अमिट है

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत ऐतिहासिक है। ये किला केवल इमारत नहीं है, यह एक इतिहास है। आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं। लेकिन, लाल किला अडिग है और अमिट है। उन्होंने वर्ल्ड हेरिटेज साइट लाल किले में आए सभी लोगों का अभिनंदन किया।

देश सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है

पीएम ने कहा कि आज भी भारत की संस्कृति और हमारी प्राचीन धरोहरें पूरी दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश आज के समय में अपनी विरासत पर गर्व की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश कला और वास्तुकला से जुड़े हर क्षेत्र में आत्मगौरव की भावना से कार्य हो रहा है। भारत अमृतकाल में सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है। इसके लिए ठोस प्रयास कर रहा है।

आत्मगौरव की भावना से कार्य हो रहा है

आज कला और वास्तुकला से जुड़े हर क्षेत्र में आत्मगौरव की भावना से कार्य हो रहा है। चाहे केदारनाथ और काशी जैसे हमारे सांस्कृतिक केन्द्रों का विकास हो, महाकाल-महालोक जैसे पुनर्निर्माण हों, आज आजादी के अमृतकाल में भारत सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है। इसके लिए ठोस प्रयास कर रहा है।

दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम

पीएम ने कहा कि आज आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन का लोकार्पण हुआ है, जो भारत की अद्वितीय दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें – Chhattisgarh: साइक्लोन ‘मिंचौंग’ का कहर, अचानक बारिश से किसानों की फसले खराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें