Advertisement

भारत खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए अगले 5 साल में भेजेगा 50 सैटेलाइट : एस सोमनाथ

Share
Advertisement

Mumbai : इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि भारत भू-खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए अगले 5 वर्षों में 50 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें सैनिकों की आवाजाही पर नजर रखने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने की क्षमता के साथ विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत का निर्माण शामिल होगा।

Advertisement

सोमनाथ ने क्या कहा?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी समारोह ‘टेकफेस्ट’ को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि बदलावों का पता लगाने, आंकड़ों के विश्लेषण के लिए एआई से संबंधित और डेटा आधारित प्रयासों के मामले में उपग्रहों की क्षमता बढ़ाना अहम है।

पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं

उन्होंने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र बनने की भारत की आकांक्षा को साकार करने के लिए, इसके उपग्रह बेड़े का वर्तमान आकार पर्याप्त नहीं है और इसे आज की क्षमता के मुकाबले दस गुना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्षयान देश की सीमाओं और पड़ोसी क्षेत्रों पर नजर रखने में सक्षम हैं।

सब उपग्रहों से देखा जा सकता है

सोमनाथ ने कहा कि यह सब उपग्रहों से देखा जा सकता है। हम इसे संभालने के लिए उपग्रह प्रक्षेपित कर रहे हैं। लेकिन, अब सोचने का एक अलग तरीका है और हमें इसे और अधिक महत्वपूर्ण तरीके से देखने की जरूरत है। क्योंकि (किसी भी) राष्ट्र की शक्ति उसकी यह समझने की क्षमता है, कि उसके आसपास क्या हो रहा है।

यह भी पढ़ें – CEC और ECs की नियुक्ति संबंधित Bill को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *