Advertisement

INDIA Meeting: मुंबई में महाजुटान, आज LOGO और संयोजक का होगा ऐलान

Share
Advertisement

केंद्र की मोदी सरकार को हराने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की आज यानी शुक्रवार (1 सितंबर) को मुंबई में औपचारिक बैठक होगी। इससे पहले गुरुवार (31 अगस्त) को 28 राजनीतिक पार्टियों के नेता मुंबई पहुंचे। बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की आज मुंबई में दूसरे दिन की बैठक होगी। इस बैठक में एलायंस को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

मुंबई में 1 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से विपक्षी गठबंधन की आधिकारिक बैठक शुरू होगी। इसमें गठबंधन का लोगो (LOGO) और कन्वीनर (संयोजक) का नाम सामने आ सकता है। पहले दिन की मीटिंग में तय हुआ कि सीट शेयरिंग पर 30 सितंबर तक फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

विपक्षी गठबंधन की पूर्व में हुई दोनों बैठकों की बात की जाए तो पहली बैठक पटना में हुई, जिसमें साथ आने का एक विचार बना, सभी ने मिलकर एक संकल्प लिया कि सब एकजुट होकर लोकसभा लड़ेंगे। इसके बेंगलुरु में जो बैठक हुई, उसमें इस गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा हुई और इसका नामकरण हुआ। वहीं जो बैठक आज (1 सितंबर) होने जा रही है, इसमें आगे के एजेंडे को लेकर चर्चा होगी।

आज का पूरा शेड्यूल

आज सबसे पहले सुबह 10.15 बजे ग्रुप फोटो सेशन होगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगो (LOGO) का अनावरण और गठबंधन की बैठक होगी। दोपहर 2 बजे एमपीसीसी और एमआरसीसी की तरफ से लंच रहेगा। आखिर में दोपहर 3.30 बजे ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *