Advertisement

महाराष्ट्र की सियासत में चुनाव निशान की लड़ाई का हुआ अंत, जानें किसके खाते में गई मशाल और किसको मिला त्रिशूल

Share
Advertisement

महाराष्ट्र सरकार  की सियासत में एक नया मोड आ गया है। अब तक की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक  चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को अंधेरी पूर्व सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मशाल का निशान दिया है। इसी कड़ी में आपको  बता दें आयोग ने कहा कि कोई भी धार्मिक निशान चुनाव के लिए नहीं दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक उद्धव गुट ने मशाल, त्रिशूल और उगता हुआ सूरज का विकल्प चुनाव आयोग के सामने रखा था। वहीं शिंदे गुट ने गदा, उगता हुआ सूरज और त्रिशूल का विकल्प दिया था जिन्हें खारिज कर दिया गया है।

Advertisement

Read Also: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, फुटबॉल क्लब में 700 गोल दागले वाले बने पहले फुटबॉलर

उद्धव गुट को चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम ‘शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)’ दिया है। वहीं ईसी ने शिंदे गुट  के निशान के तीन विकल्पों को खारिज कर दिया है। हालांकि उपचुनाव के लिए शिंदे गुट की पार्टी का नाम ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि ‘पार्टी के नाम को लेकर शिंदे गुट का जो पहली प्राथमिकता थी वही विरोधी गुट ने भी पहली प्राथमिकता में रखी थी। ऐसे में दोनों ही गुटों को वह नाम नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *