Advertisement
राष्ट्रीय

Hindu New Year 2022: हिंदू नववर्ष शुरू, जानें किसके लिए शुभ होगा यह साल

Share
Advertisement

Hindu New Year 2022: पंचांग के अनुसार, हर साल नया वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि यानी प्रतिपदा को शुरू होता है। इसकी शुरुआत शकरि महाराज विक्रमादित्य ने की थी। इसे विक्रम संवत भी कहा जाता है। आज यानी शनिवार से नए साल (विक्रम संवत 2079) की शुरूआत हो चुकी है।

Advertisement

ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने पृथ्वी की रजना चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को प्रतिपदा के दिन ही की थी। इस तिथि को नव संवत्सर भी कहा जाता है। कहा जाता है कि राजा विक्रमादित्य के दरवार में सबसे बड़े खगोल शास्त्री वराहमिहिर थे। इन्हीं की सहायता से इसका प्रचार-प्रचार किया गया।

बता दें कि अंग्रेजी कैलेंडर से हिंदू नव वर्ष 57 वर्ष आगे है। आज से विक्रम संवत 2079 की शुरुआत हो चुकी है। वैसे तो भारत में कई कैलेंडर का प्रचलन है लेकिन प्रमुख रूप से यहां पर विद्वानों द्वारा विक्रम संवत और शक संवत को प्रमुखता दी गई है। भारत में सभी मांगलिक कार्य इत्यादि इन्हीं दोनों संवत के अनुसार होते हैं।

किसके लिए शुभ रहेगा यह साल

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, 2 अप्रैल 2022 (Hindu New Year 2022) से शुरू होने वाला नया साल विक्रम संवत 2079 के राजा शनिदेव हैं। इस साल शनिदेव का प्रभाव ज्यादा होगा। ऐसे में यह साल उन लोगों के लिए कष्टदायी हो सकता है जिनकी राशियों पर शनि की महादशा चल रहा है। यदि किसी जातक की राशि पर शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैया चल रही है तो इस उन्हें ज्यादा कष्ट झेलना पड़ सकता है।

शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैया से पीड़ित लोगों को शनिदेव के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए कुछ खास उपाय करने पड़ सकते हैं। यदि शनि के प्रभावित जातक ऐसा नहीं करवा पाते हैं तो उन्हें ज्यादा कष्ट झेलना पड़ सकता है। जातक अपनी कुंडली में ग्रहों की चाल को देख सकते हैं। इसके लिए वे ज्योतिष का ज्ञान रखने वाले व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं।

किनको होगा फायदा?

विक्रम संवत 2079 (Hindu New Year 2022) के प्रवेश के साथ ही लोगों को नए साल में कुछ बेहतर होने की उम्मीदें हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल मकर राशि में शनि के साथ मंगल की युति कई बड़े उलटफेर करवा सकती है। जिन लोगों की राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा है और कुंडली में गुरुदेव उच्च स्थान पर विराजमान हैं, उनके लिए विक्रम संवत 2079 बहुत शुभ और लाभदायक रहने वाला है। ऐसे जातकों के जीवन में व्यापार और आर्थिक दृष्टि से भी अच्छे योग बनेंगे।

Recent Posts

Advertisement

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

लोहरदगा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… कांग्रेस ने इस जिले को बदहाली में छोड़ा

PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…

May 4, 2024

Palamu: कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदाद पर- पीएम मोदी

PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…

May 4, 2024

UP: अलीगढ़ में तैनात कांस्टेबल ने की खुदखुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

UP: अलीगढ़ में पुलिस में तैनात कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी कर अपनी…

May 4, 2024

This website uses cookies.