Advertisement
बड़ी ख़बर

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Share
Advertisement

Chaitra Navratri 2022: आज से चैत्र नवरात्र 2022 (Chaitra Navratri 2022) की शुभ शुरुआत हो रही है। कहते है इन दिनों मां को प्रसन्न करने के लिए आप जितनी हो सके कोशिश करें अगर देवी मां आपकी पूजा-पाठ से प्रसन्न हो गई तो आपके घर में हमेशा खुशियों की बहार आएगी। आज नवरात्रि का पहला दिन है, और इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पूजा करते समय कई बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है। इस दौरान पहले दिन मां के लिए घट स्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है। कलश स्थापना करते वक्त और पूजा करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Advertisement

नवरात्रि का पहला दिन आज

नवरात्रों (Chaitra Navratri 2022) में पूजा करते समय सबसे पहले घटस्थापना यानि कलश स्थापना के साथ शुरुआत होती है। कुछ लोग इसी दिन से अखंड ज्योति जलाने की भी शुरुआत करते है। माना जाता है कि अखंड ज्योति जलाने से आपके घर में देवी मां की कृपा बनी रहती है। देवी मां की पूजा करते समय आपको कई बातों का ध्यान रखा पड़ता है।

मां शैलपुत्री का मंत्र क्या है?

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।

ओम् शं शैलपुत्री देव्यै: नम:।

प्रफुल्ल वंदना पल्लवाधरां कातंकपोलां तुंग कुचाम् ।

कमनीयां लावण्यां स्नेमुखी क्षीणमध्यां नितम्बनीम् ॥

या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।

मां शैलपुत्री की पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान

शुभ महुर्त के लिए आप पंडित जी से शुभ मुहुर्त की जानकारी लें।

घट स्थापना के लिए केवल साफ स्थान से ही मिट्टी लानी चाहिए।

मिट्टी में साफ और पूरे जौ बोना चाहिए और पानी की बूंदें छिड़कना चाहिए।

कलश मिट्टी का होना चाहिए इसमें जौ अच्छी तरह से उपजते हैं।

कलश पर हमेशा लाल चुनरी ढकिए।

ध्यान रहे नारियल का मुख पूजा कर रहे व्यक्ति की तरफ रहे।

मां के सोलह श्रंगार का सामान पूरी तरह चैक करके ही पूजा में रखिए।

अगर व्रत रखा हैं तो रोज मां को भोग लगाकर ही प्रसाद ग्रहण करें।

मां शैलपुत्री

मां शैलपुत्री की आरती (Chaitra Navratri 2022 Maa Shailputri Aarti)

शैलपुत्री मां बैल असवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

पार्वती तू उमा कहलावे। ‌ जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी। ‌

उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला‌ के। गोला गरी का भोग लगा के।

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

नोट-  इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. हिन्दी ख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है. ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Recent Posts

Advertisement

Jammu Kashmir Terrorist Attack: पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, 1 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 घायल

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू के सुरनकोट में शनिवार (4 अप्रैल) को वायुसेना के गाड़ी…

May 5, 2024

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

This website uses cookies.