Advertisement

राम मंदिर के निर्माण में हिमाचल का बड़ा योगदान : जेपी नड्डा

Share
Advertisement

Himachal Pradesh : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं। नड्डा लोकसभा तैयारियों को जोर देने और चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। जेपी नड्डा ने राम मंदिर के निर्माण में हिमाचल का बड़ा योगदान बताया।

Advertisement

हिमाचल में ही हुआ था राम मंदिर का प्रस्ताव पारित

राजधानी शिमला में जेपी नड्डा ने जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने राम मंदिर का भी जिक्र किया। जेपी नड्डा ने राम मंदिर के निर्माण में हिमाचल का बड़ा योगदान बताया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। हम सब राम ज्योति जलाएंगे। इसमें हिमाचल का भी बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा ने 11 जून 1989 को पालमपुर की धरती पर राष्ट्रीय प्रस्ताव पारित कर कहा था कि राम की भूमि पर भव्य मंदिर बनना चाहिए और उसे हिंदुओं को सौंप देना चाहिए।

मंदिरों में चलाएं सफाई अभियान

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता से मंदिरों में सफाई अभियान चलाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि 14 से 22 जनवरी तक सभी लोग अपने घरों में सफाई अभियान चलाएं। साथ ही सभी लोगों से अपने-अपने घरों में मिट्टी के दीपक भी जलाने का आह्वान किया।

भारत तोड़ने वाले भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें

संबोधन के दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति की राजनीति करती है। नड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भारत को तोड़ने की कसर नहीं छोड़ी, अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जब तक वह भारत विरोधी यात्रा निकालने वालों का साथ देने वालों का साथ देने के लिए देश से माफी नहीं मांगते, यात्रा निकालने का कोई फायदा नहीं।

यह भी पढ़ें – Manpuri: राम-राम करने वाले क्या राम के संस्कारों को अपने जीवन में उतार पाए हैं- डिंपल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *