Advertisement
राष्ट्रीय

पूर्व पीएम वी.पी. सिंह की जयंती आज, CM केजरीवाल ने किया याद

Share
Advertisement

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की आज यानी रविवार (25 जून) को 92वीं जयंती है। आपको बता दें कि विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के 8वें प्रधानमंत्री चुने गए थे। उनकी जयंती के अवसर पर देश में पक्ष-विपक्ष के सभी नेता उन्हें श्रध्दांजली दे रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है।

Advertisement

वी.पी. सिंह की जीवनी और राजनीतिक करियर

वी.पी. सिंह का जन्म 25 जून 1931 को इलाहाबाद में हुआ था। वह राजा बहादुर राम गोपाल सिंह के पुत्र थे। उन्होंने इलाहाबाद एवं पूना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी। 25 जून 1955 को श्रीमती सीता कुमारी से उनका विवाह हुआ एवं उनके दो बेटे हैं।

विद्वान् वी.पी. सिंह इलाहाबाद के कोरॉव में स्थित गोपाल विद्यालय इंटर कालेज के संस्थापक थे। वे 1947-48 में वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष थे एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1957 में भूदान आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया एवं इलाहाबाद जिले के पासना गांव में सुस्थित खेत को दान में दिया था।

वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, 1969 से 71 तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यकारी निकाय एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे। वे 1971 से 74 तक संसद (लोकसभा) के सदस्य, अक्टूबर 1974 से नवंबर 1976 तक वाणिज्य उपमंत्री, नवंबर 1976 से मार्च 1977 तक वाणिज्य संघ राज्य मंत्री, 3 जनवरी से 26 जुलाई 1980 तक संसद (लोकसभा) के सदस्य रहे। वे 9 जून 1980 से 28 जून 1982 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, 21 नवंबर 1980 से 14 जून 1981 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और 15 जून 1981 से 16 जुलाई 1983 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे।

वे 29 जनवरी 1983 से केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहे एवं 15 फरवरी 1983 से आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाला। वे 16 जुलाई 1983 से संसद (राज्य सभा) के सदस्य रहे। वे 1 सितंबर 1984 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुने गए और 31 दिसंबर 1984 को केंद्रीय वित्त मंत्री बने। विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत के आठवें प्रधानमंत्री थे। राजीव गांधी सरकार के पतन के कारण प्रधानमंत्री बने विश्वनाथ प्रताप सिंह ने आम चुनाव के माध्यम से 2 दिसम्बर 1989 को यह पद प्राप्त किया था। 27 नवम्बर 2008 को 77 वर्ष की अवस्था में वी. पी. सिंह का निधन दिल्ली के अपोलो हॉस्पीटल में हो गया।

सीएम केजरीवाल ने किया याद

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वी.पी. सिंह को याद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है ‘आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी को उनकी जयंती पर स्मरण।’

Recent Posts

Advertisement

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

2029 तक कांग्रेस मुक्त होगा भारत, देवरिया में बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Deoria: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी के देवरिया शहर के चीनी…

May 9, 2024

14 साल का इंतजार… साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन बना मददगार… ऐसे पकड़ा साइको सीरियल रेपिस्ट-किलर

Success of Police in Chandigarh: देश के चंडीगढ़ में एक ऐसे केस का खुलासा हुआ…

May 9, 2024

This website uses cookies.