Advertisement
Uttar Pradesh

2029 तक कांग्रेस मुक्त होगा भारत, देवरिया में बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Share
Advertisement

Deoria: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी के देवरिया शहर के चीनी मिल ग्राउंड के समीप स्थित लान में भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के नामांकन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है। आप पांच वर्ष के लिए भाजपा की सरकार नहीं बना रहे हैं, बल्कि 100 वर्ष आगे देश को हम ले जाएंगे। गठबंधन व बसपा के प्रत्याशी की जमानत जब्त कराने की जिम्मेदारी आपकी है।

Advertisement

पहले हम 100 में से 60 का नारा देते थे, अब 100 में से 80 प्रतिशत हमारा है। 400 पार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारा दे रहे हैं तो विपक्षी पूछ रहे हैं कि 400 पार होने के बाद यह क्या करेंगे? 400 पार के बाद पाकिस्तान के कब्जे के कश्मीर में तिरंगा फहराया जाएगा। 2029 तक कांग्रेस मुक्त भारत होगा। 2027 के विधान सभा चुनाव तक सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

कांग्रेस ने कुर्सी के लिए देश का विभाजन किया

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने कुर्सी के लिए देश का विभाजन किया और पाकिस्तान बना दिया। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया। यह सबकुछ मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के चलते किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद अनुच्छेद 370 हटाया गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया गया।

विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनसंख्या नियंत्रण का कोई कानून नहीं बना था। उन्‍होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक की राजनीति की जाती है। जिले स्तर पर इसकी समीक्षा होनी चाहिए। जिस जिले में जिसकी जितनी संख्या हो, उस हिसाब से इसकी गणना होनी चाहिए। 2024 का लोकसभा उचुनाव ऐतिहासिक है। विपक्षी कहते हैं 400 पार करेंगे तो लोकतंत्र का खतरा बढ़ जाएगा। इस देश का संविधान डा.भीमराव आंबेडकर ने बनाया है। लोकतंत्र को खतरा नहीं, बल्कि कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा के अखिलेश यादव के राजनीतिक भविष्य को खतरा है। भाजपा की सरकार में सबका साथ, सबका विकास होता है। उनकी सरकार में माफिया का विकास होता है। आप अपनी अंगुली को कष्ट देकर कमल का बटन दबाएं।

पीएम मोदी ने 52 करोड़ जनधन खाता खुलवाया

आपकी अंगुली के कष्ट देने के चलते ही आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना है। यह देवरहा बाबा का आशीर्वाद से हुआ है। पहले भ्रष्टाचारियों की सरकार थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 52 करोड़ जनधन खाता खुलवाया और 34 लाख करोड़ रुपये उनके खाते में भेजे गए। अगर उनकी सरकार होती तो 34 लाख रुपये लोगों के खाते में पहुंच पाते। प्रधानमंत्री कहते हैं, न खाएंगे और न खाने देंगे। 2014 व 2019 में अंतर से चुनाव आपने जीताया था, इस बार उससे ज्यादा अंतर से चुनाव जीताएं। यूपी की 80 सीटें हमें चाहिए।

रिपोर्ट- मनोज शुक्ला, देवरिया, यूपी

ये भी पढ़ें- Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके- सीएम योगी

CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…

May 20, 2024

लोकतंत्र का उत्सव मनाने मतदान केंद्र पहुंचे फिल्मी सितारे, देखें झलकियां

Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…

May 20, 2024

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

Iran Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (Iran President Ebrahim Raisi) और विदेश मंत्री…

May 20, 2024

This website uses cookies.