Advertisement

चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO के पूर्व अध्यक्ष के सिवन ने दी बधाई, कहा- ‘ये पूरे देश की कामयाबी..’

Share
Advertisement

Chandrayaan-3: भारत ने चांद फतह कर दिया है। विक्रम लैंडर को चांद की सतह पर सफलतापू्र्वक लैंड कराया गया है। इसी के साथ भारत ने विश्वभर में इतिहास रच दिया। देश में चारों तरफ खुशी का माहौल है। इसी क्रम में इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Advertisement

के सिवन ने चंद्रयान-3 की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम कई सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पूरे देश को इस कामयाबी पर बधाई दी है। उन्होंने सरकार को भी कार्यक्रम को समर्थन देने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ इसरो नहीं बल्कि पूरे देश की कामयाबी है।

के सिवन ने सबसे बड़ी बात कही कि चंद्रयान-3 का साइंस डाटा केवल भारत नहीं बल्कि ग्लोबल साइंटिस्ट यानी दुनियाभर के लिए होगा। इस डाटा को दुनियाभर के वैज्ञानिकों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और नई-नई खोज को पूरा किया जाएगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों, देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पल भारतीय इतिहास में गौरव करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर में आज का दिन नया इतिहास रचा दिया। ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है। यह क्षण अभूतपूर्व है। यह भारत के संखनाद का दिन है। यह नए भारत के जयघोषणा का है। पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण देश के 140 करोड़ लोगों के समार्थ्य का है। यह नई उर्जा में विश्वास का क्षण है। भारत के उदयीमान भाग्य का अह्वान का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *