राष्ट्रीय

तीसरा भारत-मध्य एशिया संवाद, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- भारत ने 90 से अधिक देशों को कराई वैक्सीन उपलब्ध

दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कज़ाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख़्तार तिलुबर्दी तीसरी भारत-मध्य एशिया संवाद के लिए पहुंचे।  

https://twitter.com/AHindinews/status/1472429147024617473?s=20

आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर, किर्गिज़स्तान के विदेश मंत्री रुस्लान कजाकबाएव और तजाकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन ने तीसरी भारत-मध्य एशिया वार्ता के लिए पहुंचे। तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री- राशिद मेरेदोव और उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री अब्दुलअज़ीज़ कामिलोव तीसरी भारत-मध्य एशिया वार्ता में पहुंचे।

तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद में विदेश मंत्री S. Jaishankar

विदेश मंत्री S. Jaishankar के साथ कजाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, तजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्री ने दिल्ली में आयोजित तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद में हिस्सा लिया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1472427957696155648?s=20

तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि कोविड ने सभी देशों को प्रभावित किया है। भारत ने 90 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई है।

विदेश मंत्री S. Jaishankar बोले हम सभी का अफ़ग़ानिस्तान के साथ गहरा संबंध है। हम सभी अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार, आतंकवाद के ख़िलाफ लड़ाई और अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button