Advertisement

‘भगवान राम भी कांग्रेस के साथ’, RSS भी पहनती है काली टोपी- दिग्विजय सिंह

Share

अमित शाह ने कहा था, “आज ही के दिन पीएम मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है।

अमित शाह (Amit Shah)
Share
Advertisement

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन किया और मोदी सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर BJP नेताओं का कहना है की ED की कार्रवाई से बौखलाई कांगेस ने प्रदर्शन के जरिए जनता को भटकाने का काम किया है, तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेताओं के काले कपड़ों को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर से जोड़ दिया है। अब अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हमारी लड़ाई सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। साथ ही कांग्रेस नेता ने RSS का नाम लेकर भी अमित शाह पर निशाना साधा।

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह से बौखलाए भाजपा नेता काले रंग को कोस रहे हैं, जबकि काला रंग न्याय के देवता यानि न्यायाधीश शनि देव का रंग है और हमारी पूरी लड़ाई मोदी सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से लादी गई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि, “अमित शाह जी आपने शायद अपना राजनीतिक जीवन RSS से शुरू नहीं किया होगा नहीं तो आपको काले रंग से इतना एतराज नहीं होता। RSS का स्वयं सेवक कौन से रंग की टोपी पहनता है? काले रंग की। कुछ समझ में आया? मोदी सरकार की नीतियां रामराज्य की कल्पना से बिल्कुल विपरीत है, सरकार की अदूरदर्शिता से जनता का हाल बेहाल हैं इसीलिए भगवान राम भी जनता के हक की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ हैं। प्रभु श्रीराम कृपा सिंधु हैं उनकी कृपा से कांग्रेस जनता को राहत दिलाकर रहेगी।”

बता दें अमित शाह (Amit Shah) ने कहा था, “आज ही के दिन नरेंद्र मोदी जी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है। ED और महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं…कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है। आज तो कांग्रेस ने एक कदम और आगे बढ़ काले कपड़े पहनकर विरोध किया है।”

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/congress-protest-congress-protests-across-the-country-on-inflation-sonia-rahul-reached-parliament-in-black-clothes/




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *