राष्ट्रीय

हरियाणा में डिजिटल योजना भ्रष्टाचार को कर रही जड़ से खत्म: जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (JP Nadda) अंबाला में अटल कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अटल कैंसर केयर सेंटर जो आज जनता को समर्पित हुआ है, इसमें कई मॉड्यूलर सुविधाएं दी गई है। इसमें जो आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, वो पीजीआई चंडीगढ़ के बाद उत्तर भारत के किसी दूसरे अस्पताल में लगाई गई हैं। इस अस्पताल का लाभ हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड व अन्य राज्यों के लोग भी लेंगे। देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल भी हरियाणा के झज्जर में स्थापित किया गया है। लगभग 2,035 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया ये 710 बिस्तरों वाला सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल है।

देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल भी हरियाणा के झज्जर में किया गया स्थापित

जेपी नड्डा (JP Nadda) बोले जब तक अटल जी की सरकार नहीं आई थी, तब तक देश में 1 एम्स होता था। अटल जी की सरकार आने के बाद 6 एम्स देश भर में बने। लेकिन उसके बाद यूपीए की सरकार में 10 साल तक एक भी एम्स नहीं बना। उसके बाद जब मोदी सरकार आई तो फिर से देश में 16 एम्स बने। इसलिए जो लोग काम करने वाले हैं, उन्हें आप काम दीजिए। जो काम नहीं करने वाले हैं, उन्हें आराम दीजिए। पहले के नेता जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद के नाम पर राजनीति करते थे। लेकिन अब नेता आते हैं तो अपने काम का रिपोर्ड कार्ड रखते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजनीति में ये बदलाव आया है।

हरियाणा की डिजिटल योजना भ्रष्टाचार को कर रही है जड़ से समाप्त– JP Nadda

आगे उन्होनें कहा भारत ने वैक्सीन मैत्री के तहत 100 देशों को करीब 18.5 करोड़ वैक्सीन दी हैं। इसमें से 48 देश ऐसे हैं जिन्हें 1.43 करोड़ वैक्सीन भारत ने सहायता के रूप में मुफ्त में दी हैं। हरियाणा की डिजिटल योजना भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त कर रही है। इसके तहत सरकार के 37 विभागों की 485 योजनाएं डिजिटल कर दी गई हैं। बीच में कोई बिचौलिया नहीं है। हरियाणा सरकार की इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

Read Also:- प्रदेश में कोरोना के मिल रहे अधिक केस, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी: CM योगी  

Related Articles

Back to top button