Advertisement

Delhi: आप के राष्ट्रीय महामंत्री Pankaj Gupta ने BJP अध्यक्ष JP Nadda को लिखा पत्र, मनी ट्रेल पर माँगा स्पष्टीकरण

Delhi

Delhi

Share
Advertisement

Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गुप्ता ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा को पत्र लिखा है। पंकज गुप्ता ने पत्र लिखकर कथित शराब घोटाले के किंग पिन शरथ रेड्डी और भाजपा के बीच 60 करोड़ रुपये के मनी ट्रेल पर स्पष्टीकरण माँगा है। पंकज गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उजागर हुए इलेक्टोरल बॉन्ड के चुनावी चंदें में भाजपा को लेकर कुछ गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं।

Advertisement

पंकज गुप्ता ने कहा कि नवंबर 2021 में दिल्ली के अंदर नई शराब पॉलिसी लागू हुई। ईडी के अनुसार इस पॉलिसी के तहत शराब कारोबारी शरथ चंद्र रेड्डी और उनसे संबंधित कंपनियों को दिल्ली में लीकर वेंड के 5 जोन मिले। पॉलिसी लागू होने के बाद 5 जनवरी 2022 को शरथ चंद्र रेड्डी की एक कंपनी, अरबिंदो फार्मा, ने 3 करोड़ के बॉन्ड खरीदे और कुछ दिन बाद भाजपा ने इसे इन-कैश करा लिया। इलेक्टोरल बॉन्ड को सार्वजनिक होने के बाद इसका सबूत सामने आ गया है कि भाजपा ने अरबिंदो फार्मा से यह पैसा लिया है।

इसके बाद जुलाई 2022 में अरबिंदो फार्मा ने 1.5 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे और जुलाई 2022 में ही भाजपा ने इस बॉन्ड को भी इन-कैश करा लिया। 09 नवंबर 2022 को ईडी ने शरथ चंद्र रेड्डी को पूछताछ के लिए बुलाया। रेड्डी ने बयान में कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से कभी नहीं मिला और पैसे का कोई लेन-देने नहीं है। इसके अगले दिन, 10 नवंबर 2022 को, शरथ चंद्र रेड्डी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह है कि शरथ चंद रेड्डी की गिरफ्तारी के केवल 5 दिन बाद, 15 नवंबर 2022 को, उनकी अरबिंदो फार्मा ने 5 करोड रुपए के बांड खरीद कर फिर भाजपा को दिए। यानी मनी लांड्रिंग के मुकदमे के एक आरोपी ने अपना पैसा चुनावी चंदे के रूप में भाजपा को दिए।

कर्मचारियों को भी डराया-धमकाया

इसके बाद 6 जनवरी 2023 को ईडी ने अदालत में चार्टशीट दायर कर कहा कि शरथ चंद्र रेड्डी शराब घोटाले का किंगपिन और सबसे बड़ा लाभार्थी हैं। वहीं, 20 जनवरी 2023 में जब शरथ चंद रेड्डी की बेल पर सुनवाई हुई, तब उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी के लोग उनके ऊपर बल का इस्तेमाल कर झूठा बयान लेना चाहते हैं और उनके कर्मचारियों को भी डराया-धमकाया जा रहा है।

रेड्डी बन गए सरकारी गवाह

पंकज गुप्ता ने कहा कि शरथ रेड्डी छह महीने तक जेल में रहते हैं और अप्रैल 2023 को अचानक अपना बयान बदल कर कहते कि मैं मैंने 100 करोड रुपए दिए। मई 2023 में सरथ रेड्डी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया कि मेरी पीठ में बहुत दर्द हो रहा है। ईडी ने भी कहा कि रेड्डी की पीठ में दर्द है और इन्हें जमानत दे दी जाए और 8 मई 2023 को रेड्डी को जमानत मिल गई। इसके बाद 2 जून 2023 को कहा गया कि रेड्डी सरकारी गवाह बन गए हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पड़ी है जानकारी

पंकज गुप्ता ने पत्र में कहा कि शरथ रेड्डी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी है, तब भी 8 नवंबर 2023 को शरथ रेड्डी की तीन कंपनिया, अरबिदों फार्मा और उसकी दो सब्सिडियरी, इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए 50 करोड़ रुपए भाजपा ने लिया। 21 मार्च 2024 को इलेक्टोरल बॉन्ड्स से जुड़ी जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाली गई तब जाकर यह जानकारी सार्वजनिक हुई। जिससे पता चला कि कुल 59.5 करोड़ रुपए शरथ चंद्र रेड्डी की कंपनियों से भाजपा को मिला है। यह जानकारी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने बताया है और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पड़ा है।

पंकज गुप्ता ने जेपी नड्डा पूंछे 3 सवाल

  • BJP दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मुख्य आरोपी और किंगपिन शरथ चंद्र रेड्डी को कैसे और कब से जानती है? ये रिश्ता क्या कहलाता है? भाजपा का कौन नेता उनसे मिला, कब मिला, क्यों मिला और क्या सेटिंग हुई इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करे।
  • BJP ने शरथ चंद्र रेड्डी की कंपनियों से लगभग 60 करोड़ रुपए क्यों लिए? खास कर इसमें से 55 करोड़ रूपये शरथ चंद्र रेड्डी के ED द्वारा money laundering केस में अरेस्ट होने के बाद क्यों लिए?
  • BJP ने अबतक ये बात ED और अदालत को क्यों नहीं बताई? 2 साल तक क्यों छिपाया?

यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर रंग-गुलाल से सजे बाजार, पिचकारी के साथ होली पर मोदी की भारी मांग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें