Advertisement

Davos : भारत ब्रिक्स का विस्तार करने वाला भरोसेमंद भागीदार : स्मृति ईरानी

Davos : भारत ब्रिक्स का विस्तार करने वाला भरोसेमंद भागीदार : स्मृति ईरानी
Share
Advertisement

Davos : स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे “विश्व आर्थिक मंच” में ‘विस्तार में ब्रिक्स’ मुद्दे पर एक सत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत एक ऐसा भागीदार है जिस पर हाल ही में विस्तारित ब्रिक्स विश्वास कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी भूराजनीतिक वजहों या आर्थिक हितों के लिए अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं को बंधक नहीं रखता है।

Advertisement

स्मृति ईरानी ने क्या कहा?

स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत ने विश्व को दिखाया है कि भू-राजनीतिक वजहों से अपनी आपूर्ति श्रृंखला को बंधक न बनाकर, किसी अन्य राजनीतिक या आर्थिक हितों के लिए अपनी आपूर्ति श्रृंखला को अधीन न करके हम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में क्या कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने कहा कि मुझे लगता है कि हम एक ऐसे भागीदार हैं जिस पर ब्रिक्स ने हाल ही में विस्तार किया है, जिस पर भरोसा किया जा सकता है।

भारत ने कई देशों की मदद की

दावोस (Davos) में एक विशिष्ट उदाहरण का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि जब भारत ने महामारी के दौरान पीपीई किट और चिकित्सा की आवश्यक वस्तुओं के साथ कई देशों की मदद की। इस दौरान भारत ने पीपीई किट के प्रमुख निर्यातकों में से एक बनने के लिए अपनी क्षमता शून्य से बढ़ा दी है।

दुनिया में दूसरे सबसे बड़े निर्यातक बन गए  

ईरानी ने बताया कि जब माल और सेवाओं की आवाजाही बंद हो गई, तो भारत में पीपीई किट का एक बहुत छोटा हिस्सा स्व-निर्मित था। हमारे पास कोई मशीन नहीं थी, कोई कच्चा माल नहीं था। लेकिन, मार्च 2020 में जब महामारी ने हमें प्रभावित किया, तो शून्य कंपनी से जून तक हम 1,100 कंपनियों तक पहुंच गए और दुनिया में दूसरे सबसे बड़े निर्यातक बन गए।  

यह भी पढ़ें – MP News: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले CM मोहन यादव, ‘अयोध्या में राम का मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा’

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें