Advertisement

कांग्रेस ने फौज को हमेशा कमजोर करने का काम किया : पीएम मोदी

Share
Advertisement

Rajasthan: पीएम मोदी आज राज्य के देवगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा में मौजूद भीड़ को देखकर कहा कि आज मैं इस जनसभा में पुरुष और महिलाओं की इतनी भीड़ देखकर आश्चर्यचकित हूं। मैं इतनी बड़ी तादात में हम सबको आशीर्वाद देने के लिए आने वालों को आभार और माताओं व बहनों को प्रणाम करता हूं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने फौज को हमेशा कमजोर करने का काम किया है।

Advertisement

कांग्रेस के पंजे ने सिर्फ घोटाले का काम किया है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने फौज को हमेशा कमजोर करने का काम किया। आजादी के बाद देश का सबसे पहला घोटाला बोफोर्स था, जो कांग्रेस सरकार ने किया था। कांग्रेस ने सबमरीन में घोटाला किया, हेलिकॉप्टर में घोटाला किया। कांग्रेस के पंजे ने सिर्फ घोटाले का काम किया है। अगर 2013 में कांग्रेस की सरकार नहीं हारती, तो तेजस फाइटर जेट भी कागजों तक ही रह जाते। कांग्रेस इसके जरिये भी बड़ा घोटाला करने की तैयारी में थी।

कुछ लोगों को भाजपा की ताकत का अंदाजा नहीं

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों को भाजपा की ताकत का अंदाजा नहीं है। उन्हें लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो हो जाएगा। वो नहीं जानते कि कार्यकर्ता ही इस पार्टी की ताकत हैं। इस पार्टी में चार-चार पीढ़ी खप गईं हैं और सबका एक ही सपना रहा और वो है भारत माता की जय।

आपको वोट नहीं मिलेगा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान में जहां-जहां गया, वहां एक बात देखने को मिल रही है। हर कोई अशोक गहलोत से कह रहा है कि आपको वोट नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें – Silkyara टनल हादसे को बीते 12 दिन, मजदूरों की सुरक्षा पर क्या बोले मजदूर संगठन ? सरकार से क्यों हुए नाराज़ ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *