Advertisement

चंद्रयान-3 बस एक शुरुआत, 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा भारत : हरदीप पुरी

Share
Advertisement

New Delhi : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि चंद्रयान-3 केवल एक शुरुआत है। भारत 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि आज हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्थन दिया जाएगा। साथ ही, 2047 तक देश के विकसित बनने की परिकल्पना की गई है।

Advertisement

समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग कराई जाएगी

सनद रहे कि इसरो के गगनयान मिशन में 3 सदस्यों वाले क्रू को अंतरिक्ष में भेजने की परिकल्पना की गई है। क्रू को पृथ्वी की कक्षा में 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजा जाएगा। यह मिशन तीन दिन का होगा और उसके बाद क्रू के सदस्यों को सुरक्षित धरती पर वापस लाया जाएगा और उनकी समुद्र में सुरक्षित लैंडिंग कराई जाएगी।

2040 तक गगनयान मिशन लॉन्च

ऐसा करते ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन जाएगा, जिसने अंतरिक्ष में इंसानों को भेजा हो। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चीन यह कारनामा कर चुके हैं। भारत का लक्ष्य है कि 2040 तक गगनयान मिशन को अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया जाए।

तीन अंतरिक्ष मिशन भेजे जाएंगे

गगनयान मिशन के तहत कुल तीन अंतरिक्ष मिशन भेजे जाएंगे। इनमें से दो मिशन मानवरहित होंगे और एक मिशन मानव युक्त होगा। बता दें कि हाल ही में चंद्रयान-3 के प्रोपेल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा की कक्षा से वापस पृथ्वी की कक्षा में वापस लाया गया। मानव मिशन के लिए यह परीक्षण बेहद अहम था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके लिए इसरो को बधाई दी।

भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा  

बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था और 23 अगस्त 2023 को इसके विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा।

यह भी पढ़ें – Rajasthan CM: नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वसुंधरा राजे ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *