Advertisement

भाजपा के नेता आदिवासियों को कहते हैं वनवासी : राहुल गांधी

Share
Advertisement

Chhattisgarh: राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बस्तर जिले के जगदलपुर में एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी, भाजपा और RSS के लोगों ने एक नया शब्द निकाला है। ये लोग आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का उपयोग करते हैं।

Advertisement

भाजपा के नेता ने ही एक आदिवासी के ऊपर किया था पेशाब

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी और वनवासी में बहुत अंतर है। अभी एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें एक आदिवासी के ऊपर पेशाब किया गया। पेशाब करने वाला व्यक्ति भाजपा का ही नेता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता आदिवासियों को जानवर से भी बदतर समझते हैं। इसी कारण से ही वे जान-बूझकर आदिवासियों के लिए वनवासी शब्द का उपयोग करते हैं।

वनवासी शब्द को कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करती

राहुल गांधी ने जनता को आदिवासी शब्द का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि आदिवासी शब्द का मतलब भारत के पहले और असली मालिकों से है। भारत की जमीन-जंगल जो कभी आपकी हुआ करती थी। आज उसे आप से ले लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा कभी इस बारे में बात नहीं करती। क्योंकि उसे यह सब आपको लौटना पड़ सकता है। यही कारण है कि उन्होंने यह शब्द निकाला है-वनवासी, यानी जानवरों की तरह वन में रहने वाला। यह शब्द बिल्कुल अपमानजनक है। कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करती।

यह भी पढ़े : Chandauli: वन विभाग ने प्रधान पति समेत पाँच लकड़ी तश्करों पर कराया मुकदमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *