Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: आज पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी यात्रा, 6 लोकसभा सीटों को साधेगी कांग्रेस

rahul gandhi

rahul gandhi

Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से पश्चिम बंगाल में एंट्री करने वाली है। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार (TMC) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। टीएमसी ने घोषणा की थी कि वे लोकसभा चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी।

Advertisement

ये है Bharat Jodo Nyay Yatra का रूट

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस की यात्रा 25 जनवरी को बंगाल के कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट से राज्य में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी शहर के मां भवानी चौक से पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश कर जाएगी। हालांकि, 31 जनवरी को यात्रा दोबारा मालदा से बंगाल में घुसेगी। बंगाल में यात्रा जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से गुजरेगी। यात्रा बंगाल में कुल पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह जिलों और छह लोकसभा सीटों में जाएंगे।

ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान

इंडिया गठबंधन (India Alliance) में अभी काफी संघर्ष चल रहा है। एक दिन पहले ही बनर्जी ने कहा था कि गठबंधन ने मेरा एक भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। ऐसे में हमारी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी पार्टी में तालमेल नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी उन्हें अब तक न्योता नहीं भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हम सेक्युलर पार्टी हैं और भाजपा को हराने के लिए हमें जो करना होगा हम करेंगे। हम इंडिया गठबंधन (India Alliance) का हिस्सा हैं, इसके बावजूद भारत जोड़ो यात्रा निकालने को लेकर हमसे बात नहीं की गई। बंगाल से जुड़े किसी भी मामले में हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:Delhi AIIMS News: अब अस्पताल में नहीं चलेगा कैश, स्मार्ट कार्ड से होगी सभी पेमेंट

Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें