Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी का आरोप- ‘पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति के नहीं’

Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा में जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी पिछड़ी जाती से नहीं हैं। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। जिसे बीजेपी ने 2000 के समय में ओबीसी में शामिल किया है। पीएम मोदी सामान्य जाति में पैदा हुए थे। वे कभी भी जातिगत जनगणना नहीं होने कराएंगे। क्योंकि वे ओबीसी पैदा नहीं हुए थे।

Advertisement

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। फिलहाल कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ओडिशा के झारसुगडा में है। वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ये आरोप लगाया।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में झारसुगडा के किसान चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता अजोय कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक भी उनके साथ रहे।

आज Bharat Jodo Nyay Yatra छत्तीसगढ़ में करेगी एंटर

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को ओडिशा में दाखिल हुई थी। जिसके बाद झारसुगडा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में दाखिल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-Delhi Metro Collapse: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का स्लैब गिरने से हड़कंप, हादसे में 5 लोग घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *