Advertisement

Assam : भगवान राम 550 सालों के बुरे दौर के बाद लौटेंगे घर : अमित शाह

Assam : भगवान राम 550 सालों के बुरे दौर के बाद लौटेंगे घर : अमित शाह
Share
Advertisement

Assam : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जारी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भगवान राम 550 सालों के बुरे दौर के बाद घर लौटेंगे। यह भारत के लिए गर्व की बात है। असम (Assam) में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का पूर्वोत्तर में शांति और विकास लाने का अभियान सफल रहा है। गृहमंत्री ने यहां ऑल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति समस्याओं से ध्यान भटकाने और सत्ता का आनंद लेने की है, जिसके कारण क्षेत्र में हजारों लोगों की मौत हुई, खासकर बोडोलैंड में।

Advertisement

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने कहा कि जब मैं गृह मंत्री बना, तो बोडो आंदोलन चल रहा था और मैंने पूर्वोत्तर के सबसे बड़े समुदायों में से एक की समस्याओं और मांगों को समझने का प्रयास किया। गृहमंत्री ने कहा कि पीएम ने भी इसे नए नजरिए से देखा और समस्या का समाधान किया, जिससे आज बोडोलैंड बम विस्फोटों, गोलीबारी और हिंसा से मुक्त हो गया है। अमित शाह ने कहा कि पिछले 3 साल के दौरान बोडोलैंड में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है और यह विकास के रास्ते पर चलकर एक नई कहानी लिख रहा है। इसके बाद शाह सशस्त्र सीमा बल कॉम्प्लेक्स पहुंचे जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर गुवाहाटी में असम पुलिस कमांडो के पहले बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित किया।

असम पुलिस के बेड़े में 2551 नए युवा शामिल होंगे

गृहमंत्री ने दावा किया कि असम की पुलिस ने सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामने किया है। असम पुलिस का सभी चुनौतियों से जूझने का और जीतने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि आज असम पुलिस के बेड़े में 2551 नए युवा शामिल होंगे। मुझे विश्वास है कि यह युवा असम पुलिस को नई ऊर्जा और ताकत देंगे।

यह भी पढ़ें – Delhi-NCR: घर में लगी आग इलेक्ट्रॉनिक लॉक खराब, 6 की मौत…

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *