Advertisement

पिछले 5 वर्षों में अमेरिका को 2 लाख से अधिक अवैध भारतीय अप्रवासियों का करना पड़ा सामना : वी. मुरलीधरन

Share
Advertisement

New Delhi : भारतीय लोगों में अमेरिका जाने की चाह लंबे वक्त से रही है। अमेरिकी आंकड़ों का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय द्वारा संसद में प्रस्तुत विवरण के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने बीते 5 वर्षों में 2 लाख से अधिक अवैध भारतीय अप्रवासियों का सामना किया। जिनमें से सबसे अधिक 96,917 मामले 2022-23 में दर्ज किए गए।

Advertisement

वी. मुरलीधरन ने क्या बताया?

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों को 2018-19 में 8027, 2019-20 में 1227 और 2020-21 में 30,662 अवैध भारतीय अप्रवासी मिले। 2021-22 में यह संख्या 63,927 थी, जबकि 2022-23 में 96,917 मामले सामने आए हैं।

डेटा अमेरिकी वित्तीय वर्ष के अनुसार है

अमेरिकी अधिकारियों द्वारा सामना किए गए अवैध भारतीय अप्रवासियों की कुल संख्या 200,760 है। मुरलीधरन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा सामना किए गए अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या से संबंधित डेटा अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा की वेबसाइट पर प्रकाशित आव्रजन आंकड़ों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि डेटा अमेरिकी वित्तीय वर्ष अक्टूबर से सितंबर के अनुसार है।

विवरण उपलब्ध नहीं है

मंत्री ने कहा कि अमेरिकी सीमा पार करते समय जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि विदेशी रोजगार के लिए भारतीय नागरिकों की भर्ती को उत्प्रवास अधिनियम 1983 के तहत विनियमित किया जाता है।

मुरलीधरन ने क्या कहा?

मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने कानूनी प्रवासन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। उपायों में प्रवासी भारतीय बीमा योजना (पीबीबीवाई) और प्रस्थान-पूर्व अभिविन्यास और प्रशिक्षण (पीडीओटी) शामिल हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रवासी श्रमिक सुरक्षित प्रवासन करें और गंतव्य देशों में उनके पास काम करने और रहने की अच्छी स्थिति हो।

यह भी पढ़ें – Patna: सीएम नीतीश और राज्यपाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें