Advertisement

टी-शर्ट के बाद अब अशोक गहलोत ने बताई अमित शाह के ‘मफलर’ की कीमत

Share

अशोक गहलोत ने चुरु में पत्रकोरों से बात करते हुए कहा कि भाजपा टी-शर्ट की राजनीति इसलिए कर रही है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को आम जानता का समर्थन मिल रहा है।

अमित शाह मफलर
Share
Advertisement

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर राहुल गांधी टी-शर्ट को लेकर तंज कसा था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपये है। अशोक गहलोत ने तो ये भी बताया कि भाजपी के नेता तो ढ़ाई लाख के चश्मे लगाते हैं। ट्विटर पर कुछ समय पहले कई भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी की टी-शर्ट की फोटो डालते हुए उसकी कीमत बताई थी।

Advertisement

अशोक गहलोत ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर भाजपा नेता परेशान हैं। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है तो वो राहुल की टी-शर्ट की बात करने लगे। मुख्यमंत्री ने यह दावा भी किया कि भाजपा के नेता खुद 2.5 लाख के चश्में लगाते है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित के मफलर की 80000 रुपये है।

अशोक गहलोत ने चुरु में पत्रकोरों से बात करते हुए कहा कि भाजपा टी-शर्ट की राजनीति इसलिए कर रही है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को आम जानता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंनो कहा कि भाजपा के सारे नेता आपना काम झोड़कर राहुल गांधी पर अटैक करते है। भाजपा के नेता भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर परेशान हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें