Advertisement

AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, सीएम केजरीवाल ने बताया चमत्कार

Share
Advertisement

निर्वाचन आयोग ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से औपचारिक तौर पर आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दिया गया है। आयोग ने कहा कि “आप को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है।”

Advertisement

केजरीवाल ने दी बधाई

चुनाव आयोग की तरफ से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं। सबको बहुत बहुत बधाई। देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुँचाया। लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें।’

शरद पवार और ममता बनर्जी को लगा झटका

जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग की तरफ से कुछ पार्टियो से राष्ट्रीय दल का तमगा छिना गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

कैसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

  1. अगर किसी दल को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  2. अगर कोई दल 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीतता है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  3. अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है।

अगर कोई भी पार्टी इन तीनों शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

चुनाव आयोग ने सोमवार को इस बात की घोषणा करते हुए यह भी बताया कि वर्तमान में देश में कौन सा राजनीतिक दल राष्ट्रीय दल है। वर्तमान में देश में राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं-

  1. भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
  3. बहुजन समाज पार्टी (BSP)
  4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM)
  5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
  6. आम आदमी पार्टी (AAP)

ये भी पढ़ें: MP Politics: कांग्रेस की जमीन तलाशने दिग्गी राजा का मिशन बुंदेलखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *