भारत में नया वैरिएंट पसार रहा है पैर, अब ओमिक्रॉन वैरिएंट के 21 मामले आए सामने

नई दिल्ली: रविवार को महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ जिले में ओमिक्रॉन के 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 7 कोरोना पॉजिटिव लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि की गई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को क्वारैंटाइन कर दिया।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिंपरी चिंचवड़ में ओमिक्रॉन 7 लोगों में से 4 अभी विदेश से लौटे थे। इन सभी का टेस्ट कराया गया था, जिसमें ये पॉजिटिव पाए गए।
बता दें कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन में बताया है कि ‘एट रिस्क’ वाले देशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR जांच कराना अनिवार्य होगा। वहीं जो देश रिस्क पर नही हैं वहां से आने वाले यात्रियों को अपनी ट्रैवल हिस्ट्री फार्म भरना होगा।
रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति मिला है जिसके बाद पूरे देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 21 मामले हो गए हैं।
कहां से मिले कितने मामले ?
कर्नाटक में सबसे पहला मरीज गुरुवार को मिला। मरीजों की संख्या 2 थी। एक साउथ अफ्रीका था जिसकी आयु 66 साल थी। तीसरा केस गुजरात के जामनगर शहर में मिला है। जानकारी के अनुसार ये व्यक्ति जिम्बाब्वे से जामनगर आया था। चौथा केस शनिवार को महाराष्ट्र में मिला। कल्याण डोंबिवली (मुंबई) का रहने वाला यह शख्स साउथ अफ्रीका से लौटा था। इसके बाद दिल्ली में एक शख्स की पुष्टी की गई जो ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित था। बताया गया कि ये शख्स तंजानिया से लौटा था।
ख़बर लिखने तक जयपुर से 9 लोगों के कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित पाए जाने की ख़बर है। इसमें से 4 लोग साउथ अफ्रीका से लौटे थे जबकि 5 लोग इनके संपर्क में आकर संक्रमित हुए है। बीते दिनों इन संक्रमितों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के संदेह में इनके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।