Advertisement

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए 80 भारतीय नागरिक, 3 साल से कराची में थे कैद

Share
Advertisement

Karachi/Ahmedabad: भारत के लिए एक बेहद खुशी की ख़बर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने भारत के 80 नागरिकों को जेल से रिहा करने का फैसला किया है। बता दें कि ये सभी लोग मछुआरे हैं और गुजरात के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पाकिस्तान सरकार द्वारा गुरूवार(09नवंबर) को रिहाई की ख़बर मिलने के बाद गुजरात सरकार इन 80 लोगों को लेने पंजाब पहुंची। इस ख़बर के बारे में जब अहमदाबाद के अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने साझा किया कि ‘अवैध विदेशी प्रवासियों और नागरिकों को देश से निकालने के लिए पाकिस्तानी सरकार के मौजूदा अभियान’ के तहत भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है।

Advertisement

घर ले जाने के लिए दिए गए पैसे और उपहार

कराची में जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों को कड़ी सुरक्षा के बीच अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से रिहा किया गया है और शुक्रवार(10 नवंबर) को लाहौर पहुंचने के बाद उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। ईदी वेलफेयर ट्रस्ट (Edhi Welfare Trust) के फैसल ईदी ने कहा कि ज्यादातर भारतीय मछुआरे गरीब परिवारों से आते हैं और घर लौटकर बहुत खुश हैं। ईदी वेलफेयर ट्रस्ट ने ही यह सुनिश्चित किया कि भारतीय मछुआरे लाहौर पहुंचें। उन्होंने कहा “वे खुश हैं कि वे जल्द ही अपने परिवारों से मिलेंगे। हमने उन्हें घर ले जाने के लिए कुछ पैसे और अन्य उपहार दिए।”

दर्जनों मछुआरे दोनों देशों की जेलों में हैं बंद

यहां ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से अपनी समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं। समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करने के संदेह में दर्जनों मछुआरे दोनों देशों की जेलों में बंद हैं।

तीन साल पहले किए गए थे कैद

गैर-सरकारी संगठन इंडो-पाकिस्तान पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी (Pakistan-India Peoples’ Forum for Peace and Democracy)  के राष्ट्रीय परिषद सदस्य जीवन जुंगी (Jeevan Jungi) ने कहा, “इन 80 मछुआरों को लगभग तीन साल पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने पकड़ लिया था और उन पर अपने देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया था।” उन्होंने 2020 में गुजरात तट छोड़ दिया। हमारे आंकड़ों के अनुसार, 173 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में हैं। मई और जून में, पाकिस्तानी सरकार ने इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार लगभग 400 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।

ये भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में ED की कार्रवाई आचार संहिता का है उल्लंघन : सलमान खुर्शीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *