Advertisement

पिछले 1.5 साल से सारे राजनीतिक दल लॉकडाउन में चले गए, सारे राजनीतिक दल हो गए क्वारंटाइन: जे.पी.नड्डा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित हुए जे.पी.नड्डा ने कहा कि पिछले 1.5 साल से सारे राजनीतिक दल लॉकडाउन में चले गए हैं, सारे राजनीतिक दल क्वारंटाइन हो गए हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन को चरितार्थ किया है। कांग्रेस का इतना पतन हुआ है कि वो भाजपा और मोदी जी की आलोचना करते हुए ये भूल जाते हैं कि वो देश की आलोचना करने लगे हैं। अभी कमलनाथ जी ने कहा कि भारत महान नहीं, बदनाम है। ये शब्दावली और मानसिकता देखो।

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा बोले कि 30 मई को मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा भाजपा इकाई ने 6 लाख मास्क और सेनिटाइजर बांटे, 21,000 राशन किट बांटे, 47,000 केयर किट बांटे, 1.88 लाख थर्मल स्कैनर बांटे और 600 स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। डेढ़ साल में आपको समझ आया कि दिन और रात में कितना अंतर होता है। कमलनाथ जी ने डेढ़ साल ऐसे सरकार चलाई कि किसी भी तरह से कल मौका मिले ना मिले, आज कर लो जो करना है।

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित हुए जे.पी.नड्डा ने कहा कि एक समय था जब पंचायत में मुखिया किसी योजना के फॉर्म देने के लिए भी पैसे कमाता था। हरियाणा में भ्रष्टाचार की ये सीमा थी। आज 551 योजनाओं की जानकारी और उनके फॉर्म राज्य के सरल केंद्रों पर उपलब्ध हैं। ये साधारण आदमी को भ्रष्टाचार से आजाद करने का प्रयास है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में लगभग 15 साल सरकार चलाई, शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में प्रदेश ने काफी तरक्की की। बीच में डेढ़ साल का एक ऐसा कालखंड आया जिसमें मध्य प्रदेश की जनता को एक दूसरी तस्वीर देखने को मिली।

आगे नड्डा ने कहा कि एक समय हरियाणा भ्रष्टाचार का पर्यायवाची था। हरियाणा की छवि अराजकता, भ्रष्टाचार, लैंड डील और नियम का उल्लंघन करने वाली थी। 2014 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी और सरकार बनने के बाद प्रदेश की छवि में परिवर्तन आया। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि निचले पायदान पर जो लोग थे, मेरा परिवार मेरी पहचान योजना के तहत उनका सशक्तिकरण करने का काम किया गया। इस योजना को एक सफल आयाम तक पहुंचाने का काम हरियाणा की सरकार ने किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें