Advertisement

केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से पहले मोदी मंत्रिमंडल से 11 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानें किन मंत्रियों की हुई है छुट्टी

Share
Advertisement

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज (बुधवार) को विस्तार होने जा रहा है। नए मंत्री शाम 6 बजे शपथ लेंगे। दरअसल, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है।

Advertisement

नई कैबिनेट में कई युवा चेहरों को मौका मिल सकता है। इसके साथ ही अगले साल जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, उनको भी कैबिनेट विस्तार में अहमियत मिल सकती है।कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत 11 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।

मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में निशंक और हर्षवर्धन के अलावा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें