मुंबई: चलती ट्रेन से महिला को फेंका, उद्यान एक्सप्रेस में छेड़छाड़ की कोशिश

Share

मुंबई के दादर स्टेशन पर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन से एक 29 वर्षीय महिला यात्री गरिमा को फेंका गया। यह घटना 6 अगस्त रात 8:30 को घटी है। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। 

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बेंगलुरु-मुंबई सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में हुई और आरोपी को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 बजे जब ट्रेन दादर स्टेशन से निकल रही थी, तब एक व्यक्ति अनारक्षित महिला डिब्बे में घुस गया, जिसमें कुछ यात्री थे। उन्होंने बताया कि उसने महिला से छेड़छाड़ की और नकदी वाला नीला बैग छीन लिया। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पीड़िता ने लूटपाट के प्रयास का विरोध किया, आरोपी ने उसे डिब्बे से बाहर धक्का दे दिया और भाग गया। गनीमत यह रही की जब आरोपी ने महिला को ट्रेन से फेंका तब तक ट्रेन ने प्लेटफॉर्म पर ही थी और उसने प्लेटफॉर्म क्रॉस नहीं किया था। पीड़िता की स्थिति के बारे में विवरण उपलब्ध नहीं है। 

पुलिस ने आरोपी को सीएसटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया की आरोपी ने शराब पी रखी थी। जब महिला ने उसे लेडीज कंपार्टमेंट में चढ़ने का विरोध किया तब आरोपी ने उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस मामले में दादर GRP ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: महोबा: अराजकतत्त्वों ने की शहर का माहौल खराब करने की कोशिश, अंबेडकर प्रतिमा सहित हिन्दू प्रतिमाओं को तोड़ा

अन्य खबरें