Other Statesक्राइम

Mumbai: मुंबई में चार साल के मासूम को एसयूवी कार ने कुचला, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Mumbai: मुंबई से फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंबई में चार साल के मासूम की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। ये हादसा वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास हुआ। पीड़ित परिवार फुटपाथ पर रहता है फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने विलेपार्ले निवासी ड्राइवर भूषण संदीप गोले 19 साल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ये हादसा वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास हुआ। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित का परिवार फुटपाथ पर रहता है और उसके पिता एक मजदूर हैं। पीड़ित की पहचान आयुष लक्ष्मण किनवाडे के रूप में हुई है।

संदीप गोले विले पार्ले के रहने वाला हैं

वहीं हुंडई क्रेटा चला रहा आरोपी संदीप गोले विले पार्ले के रहने वाला हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले मुंबई में एक ड्राइवर ने नगर निगम द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट बेस्ट उपक्रम द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस पर से कंट्रोल खो दिया था और उसने पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी और 42 अन्य घायल हो गए थे।

सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं देखी गई

इस दुर्घटना में 20 से अधिक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए, जो 9 दिसंबर को कुर्ला में हुआ और सीसीटीवी में कैद हो गया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है, जहां पिछले पांच सालों में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं देखी गई हैं।

इसके पहले नवी मुंबई के वाशी में अंजुमन स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद कार चालक तुरंत वाहन लेकर मौके से भाग गया लेकिन कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया

मुंबई के डीसीपी पंकज दहाने ने इस घटना की जानकारी दी। डीसीपी ने कहा था, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जहां साफ दिख रहा है कि एसयूवी ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था और वह रिक्शा को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई, शवों की पहचान करना हो रहा मुश्किल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button